फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ruckus in J&K Assembly over 'violence' in Jammu

मंदिर की तोड़फोड़ के मामले पर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा

Wed, 15 Jun 2016 03:41 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Wed, 15 Jun 2016 03:41 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in J&K Assembly over 'violence' in Jammu
व‌िधानसभा में हंगामा - फोटो : Amar Ujala

जम्मू शहर में हुई हिंसा को लेकर भाजपा के सदस्यों ने आज जम्मू कश्मीर विधानसभा में बुधवार को जमकर हंगामा किया। जम्मू में एक मंदिर को कथित तौर पर अपवित्र करने को लेकर हिंसा हुई थी। जैसे ही सदन का काम शुरू हुआ, भाजपा के सदस्य हंगामा करने लगे और इस मुद्दे पर सरकार से बयान की मांग की। भाजपा विधायक रविन्द्र रैना ने कहा, यह गंभीर चिंता का विषय है, कुछ असामाजिक तत्वों ने एक असामाजिक कृत्य किया है। जम्मू में स्थिति खराब है। सरकार को बयान देना चाहिए।

विज्ञापन


नेशनल कांफ्रेंस के अल्ताफ अहमद कालू और निर्दलीय विधायक शेख अब्दुल रशीद भी हंगामे में शामिल हो गये और सरकार से जम्मू क्षेत्र के कश्मीरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। कालू ने सवाल किया, जम्मू में पहलगाम के चार लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी क्या गलती है?
विज्ञापन


भाजपा विधायकों ने रशीद और कालू के हस्तक्षेप करने पर नाराजगी जताई और तीखी बहस की। बाद में, माकपा विधायक एम वाई तारिगामी ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि पूरे सदन को घटना की निंदा करनी चाहिए और उन्होंने शांति और भाईचारे को बनाये रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उमर ने जम्मू मुद्दे पर सरकार को जमकर कोसा

Ruckus in J&K Assembly over 'violence' in Jammu

विपक्ष के नेता और नेकां प्रमुख उमर अब्दुल्ला ने तारिगामी का समर्थन करते हुए कहा, 'यह बेहतर होता अगर सुझाव सत्ता पक्ष से आए थे'। उन्होंने कहा कि, आमतौर पर, मुख्यमंत्री यहाँ(विधानसभा) में रहती और हस्तक्षेप करतीं है। लेकिन आज न तो वह और न ही उप मुख्यमंत्री यहाँ पर हैं जबकि जम्मू में स्थिति इस कगार पर पहुंच गई है। 

सरकार की ओर से इस मामले पर सफाई देते हुए कानून मंत्री अब्दुल हक खान ने कहा कि, 'रुपनगर पुलिस स्टेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जानीपुर इलाके में मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले व्यक्ति की पहचान यासिर के रुप में हुई। यासिर से डोडा के रहने वाला है और मानिसक रुप से विक्षिप्त हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed