फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rucks in assembly of jammu and kashmir on kathua issue

कठुआ मामले पर जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष का वाकआउट

Tue, 10 Jan 2017 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 10 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
rucks in assembly of jammu and kashmir on kathua issue
Jammu kashmir Assembly - फोटो : Amar Ujala
जम्मू के कठुआ में कथित पशु हत्या का मामला और गुज्जर समुदाय के साथ ज्यादती की गूंज मंगलवार को दूसरे दिन भी विधानसभा में रही। इस मुद्दे पर सरकार की ओर से स्पष्ट जवाब न मिलने से नाराज विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। कई बार वेल तक सदस्यों ने पहुंचकर नारेबाजी की। मेज और कुर्सियों पर चढ़कर सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन


सरकार की ओर से जवाब न मिलने से नाराज विपक्ष ने सदन से वाकआउट किया। इसके बाद प्रश्नकाल की कार्यवाही सुचारु रूप से चली। सदन में नेकां विधायक मियां अल्ताफ ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि कठुआ में गुज्जरों के साथ ज्यादती हो रही है। स्थानीय निवासी उन्हें टारगेट कर हमले कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशासन कानून व्यवस्था की स्थिति कायम रखने में विफल है। मंगलवार की सुबह भी उन पर हमले किए गए। उन्होंने कठुआ के डीसी तथा एसएसपी को हटाने की मांग की। कांग्रेस विधायक नवांग रिगजिन जोरा, सीपीआई (एम) के एमवाई तारिगामी तथा निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने भी उनका समर्थन किया। तारिगामी ने कहा कि यह संवेदनशील राज्य है और सरकार को चाहिए कि ऐसे इंतजाम किए जाएं, ताकि इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सदन में विपक्ष ने की नारेबाजी

rucks in assembly of jammu and kashmir on kathua issue
जम्मू-कश्मीर व‌िधानसभा - फोटो : Nikhil Mehta
संसदीय कार्य मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सरकार ने सोमवार को ही इस मुद्दे पर बयान दिया है। अब वहां स्थिति सामान्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष हर मुद्दे को उठाकर सदन की कार्यवाही को बाधित करने की कोशिश कर रहा है। इस पर विपक्षी सदस्यों ने भारी नारेबाजी की।

इसके बाद विपक्ष के नेता उमर अब्दुल्ला सहित पूरा विपक्ष वाकआउट कर सदन से बाहर चला गया। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए जोरा ने कहा कि भाजपा-पीडीपी की सरकार लोगों में दहशत का माहौल बना रही है। लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed