{"_id":"5875211f4f1c1bab78ba7ce5","slug":"rucks-in-assembly-of-jammu-and-kashmir-on-kathua-issue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कठुआ मामले पर जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष का वाकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ मामले पर जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष का वाकआउट
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Jammu kashmir Assembly
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के कठुआ में कथित पशु हत्या का मामला और गुज्जर समुदाय के साथ ज्यादती की गूंज मंगलवार को दूसरे दिन भी विधानसभा में रही। इस मुद्दे पर सरकार की ओर से स्पष्ट जवाब न मिलने से नाराज विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। कई बार वेल तक सदस्यों ने पहुंचकर नारेबाजी की। मेज और कुर्सियों पर चढ़कर सरकार विरोधी नारे लगाए।
सरकार की ओर से जवाब न मिलने से नाराज विपक्ष ने सदन से वाकआउट किया। इसके बाद प्रश्नकाल की कार्यवाही सुचारु रूप से चली। सदन में नेकां विधायक मियां अल्ताफ ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि कठुआ में गुज्जरों के साथ ज्यादती हो रही है। स्थानीय निवासी उन्हें टारगेट कर हमले कर रहे हैं।
प्रशासन कानून व्यवस्था की स्थिति कायम रखने में विफल है। मंगलवार की सुबह भी उन पर हमले किए गए। उन्होंने कठुआ के डीसी तथा एसएसपी को हटाने की मांग की। कांग्रेस विधायक नवांग रिगजिन जोरा, सीपीआई (एम) के एमवाई तारिगामी तथा निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने भी उनका समर्थन किया। तारिगामी ने कहा कि यह संवेदनशील राज्य है और सरकार को चाहिए कि ऐसे इंतजाम किए जाएं, ताकि इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हो।

सदन में विपक्ष ने की नारेबाजी
जम्मू-कश्मीर विधानसभा
- फोटो : Nikhil Mehta
संसदीय कार्य मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सरकार ने सोमवार को ही इस मुद्दे पर बयान दिया है। अब वहां स्थिति सामान्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष हर मुद्दे को उठाकर सदन की कार्यवाही को बाधित करने की कोशिश कर रहा है। इस पर विपक्षी सदस्यों ने भारी नारेबाजी की।
इसके बाद विपक्ष के नेता उमर अब्दुल्ला सहित पूरा विपक्ष वाकआउट कर सदन से बाहर चला गया। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए जोरा ने कहा कि भाजपा-पीडीपी की सरकार लोगों में दहशत का माहौल बना रही है। लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है।