फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   rahul roared in Mahoba on Modi

मोदी पर गरजे राहुल, कहा-अच्छे दिन का झूठा वादा करके सत्ता हथियाई

Sat, 17 Sep 2016 07:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 17 Sep 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
rahul roared in Mahoba on Modi
महोबा पनवाड़ी में खाट सभा के दौरान लोगों से बातचीत करते कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड के बदहाल किसानों का दर्द बांटने किसान यात्रा लेकर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है। यह सिर्फ पूंजीपतियों की हितैषी है। यही वजह है कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों का एक रुपया भी कर्ज माफ नहीं किया। उन्होंने एलान किया कि केंद्र या उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। बुंदेलखंड को अन्ना प्रथा से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

राहुल गांधी शनिवार को नेहरू इंटर कालेज पनवाड़ी में आयोजित खाट सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी बड़े-बड़े उद्योगपतियों को बढ़ावा दे रहे हैं। कुछ दिन पहले मोदी ने कहा था कि हमने भ्रष्टाचार मिटा दिया है, लेकिन अभी भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ है। कहा कि यूपीए सरकार ने 70 हजार करोड़ का किसानों का कर्ज माफ किया था लेकिन मोदी सरकार ने खून पसीना बहाने वाले किसानों का कर्ज माफ करना तो दूर उन्हें बीमा तक की राशि नहीं दी। कहा कि किसान यात्रा शुरू करने का मकसद यह है कि मोदी का ध्यान गरीब किसानों तक जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा गाय के नाम पर राजनीति तो करती है लेकिन सड़कों पर घूम रही हजारों गायों की सुध नहीं ली। इससे आये दिन गाय वाहनों की चपेट में आकर मौत के मुंह में समा जाती है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो अन्ना प्रथा की समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। कहा कि यूपीए सरकार ने बुंदेलखंड के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये दिया, लेकिन यह पैसा सपा और बसपा के ठेकेदारों के हाथों में चला गया। मोदी सरकार के  पास कर्ज माफ करने के लिए पैसा है, लेकिन वह किसानों का कर्ज माफ नहीं कर रही है। कहा कि अब किसानों को अपना कर्ज माफ कराने के लिए शक्ति दिखानी होगी। यह भी कहा कि मोदी ने हर गरीब का खाता खुलवाकर 15-15 लाख रुपये भेजने का वायदा किया था, लेकिन किसी के खाते में एक रुपया भी नहीं भेजा गया। अच्छे दिन आने का झूठा वादा करके मोदी ने सत्ता हथियाई। कहा कि खाद्य सुरक्षा के तहत राशन कार्डधारकों को सस्ता अनाज और मनरेगा के तहत रोजगार यूपीए सरकार की देन है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed