फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Tricolor hoisted on the grave of Mafia Atiq and Ashraf, police detained

Prayagraj : माफिया अतीक और अशरफ की कब्र पर तिरंगा चढ़ाया, भारत रत्न देने की मांग, पुलिस ने हिरासत में लिया

Wed, 19 Apr 2023 09:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Apr 2023 09:38 PM IST
सार

कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजकुमार सिंह रज्जू ने माफिया अतीक अहमद को शहीद का दर्जा दिए जाने एवं भारत रत्न देने की मांग की है। रज्जू ने माफिया की कब्र पर तिरंगा भी चढ़ाया और कहा कि मैं आपको (अतीक) को भारत रत्न एवं सम्मान दिलाऊंगा।

विज्ञापन
Prayagraj Tricolor hoisted on the grave of Mafia Atiq and Ashraf, police detained
Prayagraj News : माफिया अतीक अहमद की कब्र पर तिरंगा झंडा चढ़ाता कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजकुमार सिंह रज्जू ने माफिया अतीक अहमद को शहीद का दर्जा दिए जाने एवं भारत रत्न देने की मांग की है। रज्जू ने माफिया की कब्र पर तिरंगा भी चढ़ाया और कहा कि मैं आपको (अतीक) को भारत रत्न एवं सम्मान दिलाऊंगा। इस बाबत वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रज्जू को हिरासत में ले लिया है। साथ में पार्टी ने भी छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने रज्जू को वार्ड संख्या 43 आजाद स्क्वायर से प्रत्याशी बनाया है। प्रचार अभियान के दौरान रज्जू ने यह विवादित देकर कांग्रेस की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। कांग्रेस प्रत्याशी का कहना था कि अतीक अहमद पांच बार विधायक और सांसद रह चुका है। योगी सरकार ने उसका मर्डर करा दिया। रज्जू ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। साथ ही कहा कि जब मुलायम सिंह यादव को पद्म सम्मान दिया जा सकता है तो...। अतीक को भी भारत रत्न एवं शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। रज्जू ने कहा कि अतीक को शहीद का दर्जा देकर सम्मान क्यों नहीं दिया गया।

विज्ञापन

Prayagraj Tricolor hoisted on the grave of Mafia Atiq and Ashraf, police detained
Prayagraj News : माफिया अतीक की कब्र पर चादर चढ़ाते कांग्रेस के निष्कासित नेता राजकुमार सिंह रज्जू। - फोटो : अमर उजाला।

पार्टी ने कहा- मानसिक रूप से चल रहे बीमार

रज्जू के इस बयान के दौरान शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्र अंशुमान समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। शहर अध्यक्ष ने रज्जू को इस तरह का बयान देने से रोका और दूसरी तरफ ले गए लेकिन रज्जू यहीं नहीं रुके। कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अतीक और अशरफ की कब्र पर तिरंगा चढ़ाने भी पहुंच गए। रज्जू ने अतीक की कब्र पर तिरंगा चढ़ाने के साथ नारे भी लगाए। उन्होंने बगल में स्थित असद की कब्र पर भी तिरंगा चढ़ाया लेकिन इस दौरान पास में ही कुछ और लोग खड़े थे।

उन लोगों ने कहा कि यह असद की कब्र है। अशरफ की कब्र दूसरी तरफ है। इसके बाद वह अशरफ की कब्र की तरफ गए। अतीक की कब्र पर तिरंगा चढ़ाए जाने की जानकारी होने पर पुलिस ने रज्जू को गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक कोतवाली थाने में ही रज्जू को रखा गया था। अंशुमन का कहना है कि रज्जू का यह बयान उनका निजी है। इससे पार्टी को कोई लेना देना नहीं है। बताया कि छह साल के लिए निष्कासित करने के साथ रज्जू की पार्षद पद की उम्मीदवारी भी वापस ले ली गई है।

प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक का कहना है कि रज्जू चार-पांच साल से मानसिक रूप से बीमार चल रहे हैं। टिकट बंटवारे के समय इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इससे उन्हें टिकट देने में चूक हो गई। रज्जू को उकसाने वाले पत्रकार के खिलाफ भी तहरीर दी गई है।

Prayagraj Tricolor hoisted on the grave of Mafia Atiq and Ashraf, police detained
राजकुमार सिंह रज्जू - फोटो : वीडियो ग्रैब

बयान लेने वाले यूट्यूबर के खिलाफ दी तहरीर

कांग्रेस की ओर से रज्जू का बयान लेने वाले यूट्यूबर के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। शहर अध्यक्ष की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि रज्जू मानसिक रूप से बीमार चल रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को दवा की ओवरडोज ले ली थी। उसी दौरान यूट्यूबर के पत्रकार ने उकसा कर अतीक अहमद को भारत रत्न दिलाने जैसा बयान दिलवाया। यूट्यूबर ने रज्जू को उकसाया कि इस तरह का बयान देने का चुनाव में फायदा होगा। तहरीर में यह भी लिखा गया है कि यूट्यूबर ने ही रज्जू को कब्रिस्तान ले जाकर अतीक की कब्र पर झंडा रखवाया है। इसलिए पत्रकार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

पिता-बहन ने कहा, ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर अनाब-सनाब बोलने लगते हैं रज्जू

रज्जू के बयान एवं गिरफ्तारी के बाद पिता एवं बहन ने भी सफाई दी है। पिता राजाराम सिंह का कहना है कि रज्जू की चार-पांच साल से तबीयत खराब है। उन्हें मानसिक बीमारी है। दवाएं चल रही हैं। जब ज्यादा तबीयत खराब होती है तब अनाब-सनाब बोलने लगते हैं। बहन लक्ष्मी का भी कहना है कि रज्जू की तबीयत खराब रहती है। गर्मी में तबीयत ज्यादा खराब हो जाती है और वह अनाब-सनाब बोलने लगते हैं।

रज्जू कांग्रेस सिंबल पर ही लड़ेंगे चुनाव

विवादित बयान के बाद कांग्रेस ने राजकुमार सिंह रज्जू को निष्कासित करने के साथ पार्टी की उम्मीदवारी भी वापस ले ली है लेकिन वह पंजे के निशान पर ही चुनावी मैदान में रहेंगे। रज्जू ने नामांकन फार्म के साथ पार्टी से टिकट मिलने की दावेदारी वाला प्रपत्र लगाया है। उनका नामांकन वैध भी पाया गया है। वार्ड के निर्वाचन अधिकारी सुवेंद्र कुमार का कहना है कि उन्होंने सभी जरूरी दस्तावेज लगाए हैं। इसलिए उन्हें कांग्रेस का चुनाव चिह्न मिलेगा। ऐसे में रज्जू बृहस्पतिवार को नाम वापस नहीं लेते हैं तो तकनीकी तौर पर वह कांग्रेस के प्रत्याशी ही होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed