{"_id":"5770d3b04f1c1b691679ad88","slug":"police-watch-jammu-s-hotel-due-to-security-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में होटलों में रुकने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में होटलों में रुकने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर पुलिस की नजर शहर के होटलों पर भी है। रविवार को पुलिस ने पीर मिट्ठा पुलिस के अंतर्गत आने वाले होटलों के मालिकों के साथ बैठक की। होटलों के मालिकों को सुरक्षा को
विज्ञापन
लेकर खास हिदायतें दी हैं। बैठक में एसपी नार्थ विनोद कुमार और एसएचओ जावेद मलिक ने होटल मालिकों को सुरक्षा के टिप्स दिए।
एसपी ने कहा कि होटलों में लगाए गए सीसीटीवी को दुरुस्त रखें। पूरी फुटेज संभाल कर रखें। होटल में रुकने वाले की पूरी तरह से पहचान करने के बाद ही उसे होटल में रुकने दें। यदि कहीं पर भी उसकी कोई हलचल या गतिविधि संदिग्ध लगे तो इसकी सूचना पुलिस को वक्त पर दें।
विज्ञापन
होटल मालिकों ने पुलिस को आश्वासन दिया कि वह पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे। बताते चलें कि शहर में आतंकी गतिविधियां बढ़ रही हैं। कुछ आतंकी और उनके साथ शहर में पनाह लेेने की कोशिश में है। वहीं, भगवती नगर स्थित आधार शिविर में सुरक्षा कड़ी करते हुए मेटल डिटेक्टर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन