फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People shivering shriveling people, lifelong lives

पारा लुढ़कने से कंपकंपाए लोग, जनजीवन बेहाल

Fri, 05 Jan 2018 01:01 PM IST
औरैया, उत्तर प्रदेश
औरैया, उत्तर प्रदेश Updated Fri, 05 Jan 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
People shivering shriveling people, lifelong lives
रामपुर में घने कोहरे के बीच रेलवे स्टेशन पर जाते यात्री।
गुरुवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। गलन का कहर बदस्तूर जारी रहा। तापमान छह डिग्री से गिरकर साढ़े पांच तक पहुंच गया। इसके चलते आम जनमानस के साथ मवेशी भी अलाव के आसपास घेरा लगाए खड़े रहे। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि सूर्य की किरणों से दिन में कुछ ही राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से पारे के लुढ़कने का क्रम जारी है। बुधवार को पारा जहां सात से गिरकर छह फीसदी हो गया था। वहीं गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.6 फीसदी दर्ज किया गया। सर्द हवाओं से जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। बुजुर्गों के साथ जानवर भी खासे परेशान हैं। शहर में जहां भी अलाव लगे हैं। वहां पर जानवर भी खड़े दिखाई दिए। सुभाष चौक पर सुबह साढ़े नौ बजे आधा दर्जन से अधिक  बेजुबान जानवर अलाव के आसपास खड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन


वहीं बुधवार को सूर्य देवता के दर्शन साढ़े तीन बजे के बाद हुए थे। गुरुवार को साढ़े 12 बजे से ही धूप निकलने से राहत मिली। शीत लहर चलते घरों व बाजारों में लोग अलाव तापते दिखाई पड़े। मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार सिंह का कहना है कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.6 फीसदी व अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वहीं आर्द्रता 48 दर्ज की गई। उनका कहना है कि यदि सूर्य देवता इसी तरह से उदित होंगे तो न्यूनतम तापमान में वृृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलहनी फसलों को रहा नुकसान
औरैया। कोहरे व शीत लहर के चलते दलहनी फसलों को खासा नुकसान होने की संभावना है। अरहर व सरसों में इसमें फूल लग रहे हैं, जो कि कोहरे के चलते खराब हो सकते है। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। इससे किसानों के चेहरों पर चिंता की लकीरे हैं। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि कोहरे व मौसम गिरने से सरसों व अरहर के फूल पर खराब असर पड़ने की संभावना है। वहीं आलू की फसल में झुलसा रोग के लक्षण दिखाई पड़ने लगे हैं।

पशुओं को ठंड से बचाएं
इस मौसम में जानवरों का ख्याल रखना भी जरूरी है। पशु चिकित्सक डॉ. एसपी सिंह यादव ने बताया कि पशुओं को रोजाना 250 ग्राम गुड़ खिलाएं। खुले में न बांधे और उनके नीचे धान का पुआल बिछाएं। पशुओं को ताजा पानी पिलाते रहें। पेट के कीड़ों की दवा व मिनरल्स देते रहें। केलप जेल 25-50 ग्राम रोजाना दिन में दो से तीन बार दें।

सर्दी में एहतियात बरतें मरीज
कड़ाके की ठंड व कोहरा बच्चों व बुजुर्गों के लिए काफी कष्टदायक हो रहा है। डॉ. पीके कटियार ने कहा कि बच्चों व बुजुर्गों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें। कोहरे में सुबह मार्निंग वाक बिल्कुल बंद कर दें। बुजुर्ग गर्म पानी से नहाए और पीएं। भाप लेने से भी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस मौसम में हड्डी व जोड़ रोग से पीड़ित मरीजों को ठंड से बचना चाहिए। कैल्शियम व प्रोटीनयुक्त आहार लें।

खूब बिक रही मूंगफली व गजक
ठंड में मूंगफली व गजक की मांग में भी इजाफा हुआ है। दुकानदार सरनाम सिंह ने कहा कि दो दिन से ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। हलवाई खाना के रामजीलाल का कहना है कि गजक के साथ रेबड़ी की भी मांग बढ़ी है। वहीं बाजारों के फुटपाथ पर अंडे, आमलेट खूब बिक रहे हैं। फिरोज, इरशाद मलिक का कहना है पहले वे शाम को ठेला लगाते थे। पिछले दो दिन से अंडा खाने के शौकीन दिन में ही खूब आ रहे हैं। सर्दी में खानपान के बाजार में गर्माहट आई है। समोसा, ब्रेड पकोड़ा की बिक्री दोगुना है।


ठंड से लगने से दो की मौत
औरैया (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर ठंड लगने से दो की मौत हो गई। क्षेत्र के गांव जरूहौलिया निवासी हुब्बलाल गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे शहर के दयालपुर चौराहा स्थित पीके होटल पर खाना खा रहे थे। तभी अचानक उन्हें खून की उल्टी होने लगी। हालत बिगड़ने पर एक आटो चालक सौरभ पुत्र छम्मीलाल ने उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं ब्रह्मनगर निवासी राधेश्याम (78) की सुबह टहलने के लिए निकले थे। तभी अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर रोड पर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने राधेश्याम को जिला अस्पताल भर्ती कराया और परिजनों का सूचना दी। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed