{"_id":"5adc83954f1c1bb56a8b57d1","slug":"people-did-procession-in-support-of-kuldeep-sengar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी विधायक KULDEEP SENGAR के समर्थन में लोगों ने निकाला जुलूस, कही ये बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी विधायक KULDEEP SENGAR के समर्थन में लोगों ने निकाला जुलूस, कही ये बातें
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 22 Apr 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
आरोपी विधायक के समर्थन में निकाला जुलूस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले की बांगरमऊ विधानसभा सीट से दुष्कर्म के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में ग्रामीणों ने मौन जुलूस निकाला। यहां आरोपी विधायक के समर्थकों ने मंदिर जाकर विधायक के निर्दोष होने की प्रार्थना भी की। इतना ही नहीं समर्थकों ने विरोधियों द्वारा विधायक को फसाये जाने का आरोप भी लगाया।
आरोपी विधायक के समर्थन में मनिकापुर गांव के लोग बिहार-बक्सर मार्ग पर एकत्रित हुए। हाथों में निर्दोष होने की तख्तियां लिए मौन जुलूस निकाला। समर्थक बनखंडी मंदिर पहुंचे और उनके निर्दोष साबित होने की प्रार्थना की।
जुलूस में शामिल लोगों का कहना है कि विधायक कुलदीप सेंगर की बढ़ती लोकप्रियता से घबराए विरोधियों ने उन्हें साजिश कर फंसाने का काम किया है। उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो पाएंगे। हमें जांच एजेंसी पर पूरा विश्वास है और वह निर्दोष साबित होंगे।