फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pak deployed 4 dozen bat teams on line of control

Exclusive: पाकिस्तान ने भारत से सटी एलओसी पर तैनात की 4 दर्जन बैट टीमें

Fri, 05 May 2017 12:12 PM IST
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 05 May 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
pak deployed 4 dozen bat teams on line of control
BAT Team - फोटो : File Photo

पाक सेना ने एलओसी पर पुंछ जिले में बालाकोट से लेकर साब्जियां सेक्टर तक चार दर्जन बैट की तैनाती की है। सुरक्षा एजेंसियों के पास इस बात के इनपुट हैं। बैट हमले की दृष्टि से पुंछ जिले में एलओसी सबसे संवेदनशील माना जाता है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही एलओसी पर बैट की सक्रियता बढ़ाई गई है।

विज्ञापन


इन्हें मौका पाते ही बर्बरतापूर्ण हमले के निर्देश हैं। गत एक मई को भी एलओसी पर कृष्णा घाटी सेक्टर में 200 मीटर भीतर घुसकर बैट ने हमला कर दो जवानों के शव को क्षत-विक्षत कर दिया था।
विज्ञापन


घटना के बाद एडीजी बीएसएफ कमल नयन चौबे ने भी बताया था कि दो अग्रिम चौकियों और दो जगह पर घात लगाकर बैठे हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया था। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि एलओसी पर जगह-जगह बैट को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक सेना ने रणनीति बदली, अब हिट एंड रन का फार्मूला

pak deployed 4 dozen bat teams on line of control
BAT Team - फोटो : File Photo

सूत्रों के अनुसार पाक सेना की तरफ से इन हमलों को अब नया नाम ‘हिट एंड रन’ दिया गया है। इसमें बैट को साफ  निर्देश है कि वह इस प्रकार के किसी भी हमले को अंजाम देने के बाद तुरंत अपने क्षेत्र में आ जाएं।

इससे पूर्व बैट द्वारा किसी क्षेत्र में हमले को अंजाम देने के बाद कई घंटों तक उसी क्षेत्र में छिप कर बैठे रहने को कहा जाता था, ताकि बैट हमले के शिकार जवानों को घटनास्थल से उठाने के लिए आने वाले जवानों पर भी हमले किए जा सकें। अब उन्हें हिट एंड रन एक्शन करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा एजेंसियों के पास इनपुट हैं कि एलओसी से सटे इलाकों में पाक सेना ने अपनी तैनाती बढ़ाई है। फारवर्ड पोस्ट पर भी तैनाती बढ़ाई गई है। कहा जा रहा है कि भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई की आशंका पर ही पाक ने अपनी तैनाती बढ़ाई है। इसके साथ ही पीओके में लांचिंग पैड पर आतंकियों को घुसपैठ के लिए बिल्कुल तैयार रखा गया है, जो मौके की तलाश में हैं। 

कृष्णा घाटी ही बार-बार निशाने पर

pak deployed 4 dozen bat teams on line of control
पिछले कुछ साल से बार-बार कृष्णा घाटी को ही निशाने पर रखा जा रहा है। 8 जनवरी 2013 को कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तानी बैट ने भारतीय इलाके में घुसकर दो सैनिकों हेमराज और सुधाकर की हत्या कर दी थी। दोनों के शवों से बर्बरता की और शहीद हेमराज का सिर काटकर ले गए थे। अब चार साल बाद फिर इसी सेक्टर में दो शहीदों के शव के साथ बर्बरता की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed