फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Not allow any construction in Gulmarg

गुलमर्ग में किसी तरह के निर्माण की अनुमति नहीं

Sat, 14 May 2016 08:46 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 14 May 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
Not allow any construction in Gulmarg
गुलमर्ग - फोटो : File Photo
भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बीएआरसी) को लेकर खबर यह आ रही थी कि बीएआरसी द्वारा गुलमर्ग में स्टाफ क्वार्टरों के निर्माण करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


इन खबरों का गुलमर्ग विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने सिरे से नकार दिया है। जीडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने स्पष्ट किया है कि गुलमर्ग में सभी निर्माण कार्यों पर पहले से ही प्रतिबंध लगा दिया गया है। न्यायालय के निर्देशों के मद्देनजर स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में किसी भी निर्माण कार्य के लिए बीएआरसी को कोई अनुमति नहीं दी गई है।

सीईओ जीडीए नजीर अहमद मीर ने बताया कि बीएआरसी का विज्ञापन भ्रामक है। उन्होंने कहा कि वे यह नहीं समझ पा रहे हैं कि बीएआरसी ने यह विज्ञापन कैसे प्रकाशित करवाया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय द्वारा वर्ष 2012 से गुलमर्ग में किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
विज्ञापन


मीर ने बताया कि निर्माण तो दूर की बात है, यहां किसी भी तरह के मरम्मत कार्य की भी अनुमति नहीं है। इसलिए हम यह बात स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमारी ओर से बीएआरसी को किसी प्रकार के निर्माण की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मीर ने गुलमर्ग में निर्माण कार्य की खबरों को महज अफवाह करार देते हुए कहा कि गुलमर्ग का अपना एक मास्टर प्लान है। यहां बेहद मामूली नवीकरण कार्य तक के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है। कोई भी अदालत के आदेशों का उल्लंघन नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed