फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   muhurat for shopping on dhanteras 2017

धनतेरस पर शॉपिंग और पूजा के लिए ये है शुभ मुहूर्त, जानें- शेयर से लेकर कार तक कब करें खरीदारी

Wed, 11 Oct 2017 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 11 Oct 2017 03:38 PM IST
सार


विज्ञापन
muhurat for shopping on dhanteras 2017
डेमो प‌िक

विस्तार

‘धनत्रयोदशी’ यानी धनतेरस मंगलवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दिन आदि वेद्य भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना के साथ खरीदारी का विशेष महत्व है। कोई नई बाइक, कार, प्रॉपर्टी, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, कपडे़ आदि की खरीदारी करेगा तो कोई सोने-चांदी के आभूषणों में बंपर निवेश करेगा।
विज्ञापन


इन सबकी खरीदारी के वैसे तो सुबह से शाम तक तमाम उत्तम मुहूर्त हैं, लेकिन किसी भी चीज की खरीद निर्धारित मुहूर्त में की जाए तो सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। उधर, शहर में धनतेरस की रौनक परवान चढ़ने लगी है।
विज्ञापन


लखनऊ के तमाम रोशनी से जगमगा उठे हैं। आचार्य प्रदीप ने बताया कि धनतेरस पर मंगलवार को शॉपिंग के तमाम मुहूर्त के अलावा भगवान धनतेरस की पूजा-अर्चना के श्रेष्ठ मुहूर्त सुबह से ही मिलने शुरू हो जाएंगे। घरों और प्रतिष्ठानों में शाम 7 बजकर तीन मिनट से वृष लग्न में भगवान धनतेरस की पूजा का उत्तम मुहूर्त है, जो रात 9 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर सोमवार देर रात 12:17 बजे से त्रयोदशी लग जाएगी, जो 17 अक्तूबर की रात 11:55 बजे तक रहेगी। धन त्रयोदशी पर गोधूलि बेला भी पूजन के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त हैं। उन्होंने बताया कि इस बार ऋण मोचन योग होने के चलते लंबे समय से कर्ज न चुका पाने वाले लोग ऋण चुका सकते हैं।

देखें, खरीदारी के शुभ मुहूर्त

muhurat for shopping on dhanteras 2017
अगर वे पूजन के बाद ऋण चुकाना शुरू करेंगे तो अगली धनतेरस तक ऋण से मुक्ति पा लेंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पड़ रही धनतेरस के चलते निवेश आदि में मंदी रहने के संकेत भी मिल रहे हैं। इसी दिन आदि वैद्य भगवान धनवंतरि की जयंती भी मनाई जाएगी और उनकी पूजा-अर्चना कर निरोगी रहने का आशीर्वाद लिया जाएगा।

धनतेरस पर खरीदारी के मुहूर्त
आचार्य के मुताबिक धनतेरस पर स्थिर और अस्थिर लग्न में खरीदारी का विशेष योग है। उनके मुताबिक ही धनतेरस की खरीदारी करनी चाहिए।

प्रॉपर्टी, जमीन, जायदाद, मकान, दुकान, आभूषण, सोना, चांदी एवं अन्य कीमती धातु के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त
सुबह 8:18 बजे से 10:35 बजे तक।
दोपहर 2:25 बजे से 3:56 बजे तक।
शाम 7:03 बजे से रात 9 बजे तक।

दोपहिया व चार पहिया वाहन, टीवी, फ्रिज, एसी, कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त
सुबह 06:08 बजे से 08:18 बजे तक।
दोपहर 12:40 बजे से 2:25 बजे तक।
शाम 5:25 बजे से 7:03 बजे तक।

शेयर आदि की खरीद-फरोख्त के लिए भोर 3:45 बजे से सुबह 6 बजे तक का समय शुभ है जबकि कॉस्मेटिक्स, सजावटी वस्तुओं और महंगे परिधानों की खरीदारी के लिए शाम 7 बजे से रात 11:33 बजे तक समय उपयुक्त रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed