फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   more than10 million jewelry businesses affected in 27 days

27 दिन में 100 करोड़ से ज्यादा का सराफा कारोबार प्रभावित

Tue, 29 Mar 2016 11:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 29 Mar 2016 11:47 AM IST
सार

  • विवाह शादी का सीजन निकलने से मायूस हुए व्यापारी और स्वर्णकार
  • जानकारों के अनुसार सराफा व्यापारी और स्वर्णकार रोजाना औसतन चार करोड़ का कारोबार करते हैं

विज्ञापन
more than10 million jewelry businesses affected  in 27 days
- फोटो : FILE PHOTO

विस्तार

रियासत में पिछले 27 दिनों से चल रही सराफा व्यापारियों और स्वर्णकारों की हड़ताल से सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार प्रभावित हो चुका है। इससे न सिर्फ व्यापारियों को नुकसान हुआ है, बल्कि सरकार के राजस्व में भी भारी चपत लगी है। 

विज्ञापन


जानकारों के अनुसार सराफा व्यापारी और स्वर्णकार रोजाना औसतन चार करोड़ का कारोबार करते हैं, इस तरह 27 दिनों में सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार प्रभावित हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा बजट में लगाई गई अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी के विरोध में दो मार्च से हड़ताल पर गए व्यापारियों का कहना है कि इस माह शादी विवाह का सीजन होने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


खास बात यह है कि वह अपने परंपरागत ग्राहकों को सेवाएं नहीं दे पाए। सोमवार को 27वें दिन भी हड़ताल जारी रही। जम्मू संभाग के तमाम सराफा बाजार बंद रहे। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा अपने बजट में सराफा व्यापारियों और स्वर्णकारों पर अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाने के प्रस्ताव के खिलाफ सराफा व्यापारियों और स्वर्णकारों ने कड़ा विरोध जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह शादी का सीजन निकलने से मायूस हुए व्यापारी और स्वर्णकार

more than10 million jewelry businesses affected  in 27 days
सोना


जम्मू के तमाम सराफा बाजारों के व्यापारियों ने एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। उन्होंने एलान किया कि जब तक एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली जाती, उनका संघर्ष जारी रहेगा, भले ही उन्हें कितना भी नुकसान क्यों न उठाना पड़े।

जम्मू सराफा एसोसिएशन के प्रेसीडेंट परजान कुमार जैन और स्वर्णकार संघ (जम्मू संभाग) के प्रेसीडेंट राज कुमार बब्बर ने कहा कि जब तक सरकार एक्साइज ड्यूटी लगाने का फैसला वापस नहीं लेती, उनका विरोध जारी रहेगा। 

जैन बाजार, लखदाता बाजार, अपर बाजार में जगह-जगह पर सराफा व्यापारी केंद्र सरकार और वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाल रोष जताया। इस मौके पर रमन सूरी, कुलभूषण आनंद, विजय कुमार वर्मा, सुरिंदर कुमार जैन, राम कपूर, अजय वैद उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed