नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने कर डाली आरोपी की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत एक 26 वर्षीय युवक ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।
इसके साथ ही नाबालिग के न्यायालय में बयान करवाए गए हैं। वहीं पुलिस ने आरोपियों के साथ मारपीट करने के आरोप में पीड़िता के परिजनों पर भी अलग से मामला दर्ज किया है।
बच्ची की माता ने बताया कि सोमवार देर सायं जब बच्ची घर के निकट ही एक आटा चक्की से आटा लाने गई तो आरोपी 26 वर्षीय अशोक ने बच्ची को जकड़ लिया। बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी ने बच्ची के कपड़े उतार दिए थे।
बच्ची द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौका पर पहुंचे। परंतु लोगों के पहुंचने से पूर्व ही बच्ची आरोपी के चंगुल से बच कर अपने घर पर भाग कर आ गई। घर पर उसने अपनी माता को आपबीती सुनाई।
ग्रामीणों ने आरोपी तथा उसकी मां की जमकर धुनाई की
आरोपी के बार-बार चंगुल से भाग जाने के प्रयास के बीच ग्रामीणों ने आरोपी तथा उसकी मां की जमकर धुनाई कर दी। मौका पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
ग्रामीणों पूर्व प्रधान प्रकाश चंद, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीलम चौधरी, बीडीसी रीमा धीमान, वासुदेव शर्मा सहित कांता देवी, चंचला, पवना, निम्मो देवी, बिमला, राज कुमारी और संतोष कुमारी आदि ने बताया कि आरोपी पहले भी अश्लील हरकतें गांव की कुछ महिलाओं के साथ कर चुका है।
उधर, आरोपी युवक की मां ने पुलिस में उसे व उसके बेटे की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता के परिजनों पर केस दर्ज करवाया है। पीड़िता के परिजनों ने उनके ऊपर दर्ज मामले पर रोष व्यक्त करते इसे वापस लेने की मांग की है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।