{"_id":"5be592b7bdec2269a00ad80a","slug":"madhya-pradesh-assembly-elections-congress-leader-attempted-suicide-in-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश चुनाव: टिकट कटने से नाराज कांग्रेस नेता ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश चुनाव: टिकट कटने से नाराज कांग्रेस नेता ने खाया जहर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Fri, 09 Nov 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
प्रेम सिंह कुशवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर टिकट पर घमासान थमता नहीं दिख रहा है। टिकट नही मिलने पर नौबत अब जान देने की कोशिश तक आ गई है। ऐसा ही मामला ग्वालियर में सामने आया जहां कांग्रेस नेता ने टिकट नहीं मिलने पर जहर खा लिया। नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कांग्रेस के पूर्व जिला मंत्री प्रेम सिंह कुशवाह ने टिकट कटने से नाराज होकर ग्वालियर में जहर खा लिया। उन्होंने माधवराव सिंधिया की मूर्ति के सामने चूहे मारने वाली दवा खा ली जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। इस घटना के बाद यहां भारी हड़कंप मच गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
प्रेम सिंह कुशवाह ग्वालियर दक्षिण और ग्वालियर पूर्व विधानसभा से टिकट मांग रहे थे, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। ग्वालियर दक्षिण से प्रवीण पाठक को टिकट देने के एलान के साथ ही उनकी आखिरी भी उम्मीद खत्म हो गई। बता दें कि पाठक को टिकट दिए जाने का जबरदस्त विरोध भी हो रहा है। ग्वालियर शहर में ज्योतिरादित्य सिंधिया के पोस्टर भी फाड़े गए।
विज्ञापन
टिकट नहीं मिलने से नाराज कुशवाह ने अपने समर्थकों के साथ जयनिवास पैलेस के बाहर धरना भी दिया था लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। उनका आरोप था कि पार्टी बाहरी लोगों को टिकट दे रही है। अंत में व्यथित होकर उन्होंने जहर खा लिया।