फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: ED raids in search of Jitendra Sapra

Lucknow News : मुख्तार के करीबी जितेंद्र की तलाश में ईडी ने मारा छापा, अफशां अंसारी की फरारी में मदद का आरोप

Fri, 12 May 2023 12:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 12 May 2023 12:20 PM IST
सार

ईडी ने मुख्तार के दो करीबियों जितेंद्र सापरा और गणेश दत्त मिश्रा को गिरफ्तार करने के लिए अदालत से गैर जमानती वारंट लेने के बाद जितेंद्र सापरा की तलाश में बुधवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली, प्रयागराज और लखनऊ के ठिकानों पर छापा मारा है।

विज्ञापन
Lucknow News: ED raids in search of Jitendra Sapra
मुख्तार अंसारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी प्रयागराज निवासी जितेंद्र सापरा की तलाश में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीते दो दिन के दौरान दिल्ली, प्रयागराज और लखनऊ में छापे मारे, हालांकि वह पहले फरार होने में कामयाब हो गया। मुख्तार के ससुर जमशेद राना की कंपनी आगाज कंस्ट्रक्शन के पार्टनरों में शामिल जितेंद्र सापरा पर मुख्तार की काली कमाई को रीयल एस्टेट के कारोबार में खपाने का आरोप है। ईडी को ये भी जानकारी मिली है कि मुख्तार की पत्नी अफशा अंसारी की फरारी में भी जितेंद्र की अहम भूमिका है।

विज्ञापन


दरअसल, ईडी ने मुख्तार के दो करीबियों जितेंद्र सापरा और गणेश दत्त मिश्रा को गिरफ्तार करने के लिए अदालत से गैर जमानती वारंट लेने के बाद जितेंद्र सापरा की तलाश में बुधवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली, प्रयागराज और लखनऊ के ठिकानों पर छापा मारा है। लखनऊ में डालीबाग स्थित मुख्तार के साले के आवास पर ईडी की टीम पहुंची थी। ईडी की जांच में सामने आया कि मुख्तार की कई संपत्तियों का जितेंद्र सापरा बेनामीदार है। ये संपत्तियां दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी में खरीदी गई हैं।
विज्ञापन


गणेश दत्त मिश्रा के खिलाफ भी वारंट
ईडी ने मुख्तार के करीबी मऊ निवासी गणेश दत्त मिश्रा के खिलाफ भी वारंट हासिल किया है। अधिकारियों के मुताबिक जितेंद्र सापरा और गणेश दत्त मिश्रा अफशां अंसारी की विकास कंस्ट्रक्शन और आगाज कंस्ट्रक्शन में निवेश होने वाली रकम को रीयल एस्टेट में खपाने का काम करते थे। दोनों का गठजोड़ मुख्तार की तरक्की की सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है। आगाज कंस्ट्रक्शन में मुख्तार के ससुर जमशेद राणा की सक्रिय भूमिका नहीं पाई गई है। जांच में पता चला है कि इसका असली कर्ता-धर्ता जितेंद्र सापरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed