फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   The power of leaders in Bihar increased and decreased: Legislative council committees reconstituted, Kushwaha'

बिहार में नेताओं की ताकत घटी-बढ़ी: विधान परिषद की समितियों का हुआ पुनर्गठन, कुशवाहा की उम्मीद पर पानी

Tue, 22 Nov 2022 09:38 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 22 Nov 2022 09:38 PM IST
सार

मंगलवार को बिहार विधान परिषद में समितियों का पुनर्गठन किया गया। इसके साथ ही सत्ता में आए राजद के नेताओं को विधान परिषद की समितियों में महत्वपूर्ण पद मिल गया। जदयू के भी कुछ सदस्यों को नई जिम्मेदारी मिली, जबकि कुछ की बदल गई।

विज्ञापन
The power of leaders in Bihar increased and decreased: Legislative council committees reconstituted, Kushwaha'
नीतीश सरकार के नए गणित के हिसाब से बनी विधान परिषद की समितियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की नीतीश सरकार से भारतीय जनता पार्टी के एग्जिट और राष्ट्रीय जनता दल की एंट्री के बाद पक्ष-विपक्ष के राजनीतिज्ञों से जुड़ा एक बड़ा फेरबदल मंगलवार को सामने आया। मंगलवार को बिहार विधान परिषद में समितियों का पुनर्गठन किया गया। इसके साथ ही सत्ता में आए राजद के नेताओं को विधान परिषद की समितियों में महत्वपूर्ण पद मिल गया। जदयू के भी कुछ सदस्यों को नई जिम्मेदारी मिली, जबकि कुछ की बदल गई। इन समितियों में विपक्षी दलों के भी सदस्य रहते हैं, इसलिए भाजपा के भी कई नए नाम आए हैं और कुछ पुराने हट गए हैं। जिन बुजुर्ग या महत्वपूर्ण नेताओं को सरकार ने मंत्रिमंडल में जगह नहीं दी, उन्हें भी इन समितियों के जरिए सम्मान देने की कोशिश की गई है। खास बात यह भी रही कि अपनी पार्टी भंग कर जदयू में शामिल हुए उपेंद्र कुशवाहा को यहां भी उम्मीद के हिसाब से खास नहीं मिला, जबकि कांग्रेसी नेताओं को संतोषजनक पद हासिल हुआ है। सभी समितियां 23 नवंबर से प्रभावी होंगी।

विज्ञापन


स्थायी समितियां

नियमावली समिति के अध्यक्ष सभापति देवेश चंद्र ठाकुर हैं, जबकि उप-सभापति के रूप में राजद के रामचंद्र पूर्वे रहेंगे। सदस्यों के रूप में राबड़ी देवी, सम्राट चौधरी, संजय कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार सिंह, अवधेश नारायण सिंह, प्रो. डॉ. रामवचन राय, डॉ. मदन मोहन झा का नाम है।

विज्ञापन

विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष सभापति देवेश चंद्र ठाकुर हैं। समिति में बतौर सदस्य राबड़ी देवी, संजय कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार सिंह, सैयद शाहनवाज हुसैन, प्रो. डॉ. रामवचन राय, प्रेम चंद्र मिश्रा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आचार समिति का अध्यक्ष प्रो. डॉ. रामवचन राय को मनोनीत किया गया है। समिति में बतौर सदस्य डॉ. सुनील कुमार सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, मंगल पांडेय, नीरज कुमार, सच्चिदानंद राय, डॉ. समीर कुमार सिंह हैं।

सरकारी आश्वासन समिति के अध्यक्ष संजीव श्याम सिंह होंगे। समिति में बतौर सदस्य डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, वीरेंद्र नारायण यादव, डॉ. अजय कुमार सिंह, सर्वेश कुमार, भूषण कुमार, राजीव कुमार हैं।

आवास समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय बनाए गए हैं। समिति में बतौर सदस्य डॉ. सुनील कुमार सिंह, सैयद शाहनवाज हुसैन, प्रेम चंद्र मिश्रा, निवेदिता सिंह, महेश्वर सिंह, कुमुद वर्मा हैं।

पुस्तकालय समिति के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा होंगे। समिति में बतौर सदस्य प्रो. संजय कुमार सिंह, संजय प्रकाश, विजय कुमार सिंह, भूषण कुमार हैं।

निवेदन समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल बनाए गए। समिति में बतौर सदस्य नवल किशोर यादव, डॉ. संजीव कुमार सिंह, प्रो. संजय कुमार सिंह, वीरेंद्र नारायण यादव, रीना देवी, संजीव श्याम सिंह हैं।

जिला पर्षद एवं पंचायती राज समिति के राधाचरण साह अध्यक्ष। समिति में बतौर सदस्य दिनेश प्रसाद सिंह, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, सच्चिदानंद राय, रेखा कुमारी, कुमार नागेंद्र, सुनील चौधरी हैं।

प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के अध्यक्ष नवल किशोर यादव बनाए गए। समिति में बतौर सदस्य मंगल पांडेय, डॉ. मदन मोहन झा, संतोष कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह हैं।

कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे (उप सभापति) बनाए गए। समिति में बतौर सदस्य नीरज कुमार, प्रो. गुलाम गौस, सच्चिदानंद राय, भीष्म साहनी हैं।

परिषद पटल पर रखे गए कागजात संबंधी समिति के अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह होंगे। समिति में बतौर सदस्य राधाचरण साह, तरुण कुमार, अजय कुमार सिंह, राजीव कुमार हैं।

प्रत्यायुक्त विधान समिति के अध्यक्ष मो. फारूक होंगे। समिति में बतौर सदस्य अशोक कुमार अग्रवाल, देवेश कुमार, दिलीप कुमार सिंह, कार्तिक कुमार होंगे।

याचिका समिति के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार सिंह होंगे। समिति में बतौर सदस्य प्रो. गुलाम गौस, ललन कुमार सर्राफ, रीना देवी, डॉ. एन. के. यादव, मो. फारूक, देवेश कुमार होंगे।

15 सदस्यों के गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प संबंधी समिति के अध्यक्ष प्रो. गुलाम गौस बनाए गए हैं। समिति में बतौर सदस्य उपेंद्र कुशवाहा, रवींद्र प्रसाद सिंह, कुमार नागेंद्र, हरि सहनी होंगे।

 

अस्थायी समितियां

बाल संरक्षण एवं महिला सशक्तीकरण समिति की अध्यक्ष डॉ. कुमुद वर्मा बनाई गईं। समिति में बतौर सदस्य निवेदिता सिंह, रेखा कुमारी, मुन्नी देवी, अम्बिका गुलाब यादव होंगी।

अल्पसंख्यक कल्याण समिति के अध्यक्ष मो. सोहैब बनाए गए। समिति में बतौर सदस्य सैयद शाहनवाज हुसैन, खालिद अनवर, मो. फारूक, अफाक अहमद खां होंगे।

पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र नारायण यादव बने हैं। समिति में बतौर सदस्य रामबली सिंह, दिलीप कुमार सिंह, अशोक कुमार, अनिल कुमार होंगे।

प्रकाशन समिति के अध्यक्ष संजय प्रकाश बनाए गए हैं। समिति में बतौर सदस्य संजय कुमार सिंह, जनक राम, वीरेंद्र नारायण यादव हैं।

शून्यकाल समिति के अध्यक्ष मंगल पांडेय बनाए गए हैं। समिति में बतौर सदस्य दिनेश प्रसाद सिंह, संजय पासवान, प्रो. डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अशोक कुमार पांडेय हैं।

आरक्षण क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष रामबली सिंह होंगे। समिति में बतौर सदस्य जनक राम, भीष्म साहनी, डॉ. प्रमोद कुमार, विनोद कुमार जायसवाल होंगे।

नगर विकास समिति के अध्यक्ष संजय सिंह बनाए गए हैं। समिति में बतौर सदस्य संजय पासवान, विनोद कुमार जायसवाल, राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू को रखा गया है।

आपदा प्रबंधन पुनर्वास समिति के अध्यक्ष भीष्म साहनी होंगे। समिति में बतौर सदस्य डॉ. संजीव कुमार सिंह, महेश्वर सिंह, तरुण कुमार, सौरभ कुमार होंगे।

राजभाषा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार बनाए गए हैं। समिति में बतौर सदस्य संजीव श्याम सिंह, सर्वेश कुमार, राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू, कार्तिक कुमार होंगे।

वृद्धजन संरक्षण एवं सुरक्षा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल बने हैं। समिति में बतौर सदस्य डॉ. मदन मोहन झा, राम ईश्वर महतो, घनश्याम ठाकुर, खालिद अनवर होंगे।

मानवाधिकार समिति अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह होंगे। समिति में बतौर सदस्य नवल किशोर यादव, नीरज कुमार, प्रेम चंद्र मिश्रा होंगे।

कालाजार एवं अन्य संक्रामक रोग नियंत्रण समिति के अध्यक्ष प्रेम चंद्र मिश्रा होंगे। समिति में बतौर सदस्य राम ईश्वर महतो, सुनील चौधरी, कुमार नागेंद्र, अम्बिका गुलाब यादव को रखा गया है।

वित्तीय प्रबंधन एवं आंतरिक संसाधन समिति के अध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ बनाए गए हैं। समिति में बतौर सदस्य प्रो. डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ. कुमुद वर्मा, सौरभ कुमार, रवींद्र प्रसाद सिंह हैं।

सामान्य प्रयोजन समिति अध्यक्ष अजय कुमार सिंह बनाए गए हैं। समिति में बतौर सदस्य राधाचरण साह, अशोक कुमार, हरि सहनी, अशोक कुमार अग्रवाल हैं।

कारा सुधार समिति के अध्यक्ष प्रो. डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता बने हैं। समिति में बतौर सदस्य डॉ. एन. के. यादव, भीष्म साहनी, मो. सोहैब, अनिल कुमार हैं।

दिव्यांग जन कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार बनाए गए हैं। समिति में बतौर सदस्य डॉ. समीर कुमार सिंह, घनश्याम ठाकुर, राजीव कुमार, अफाक अहमद खां हैं।

पर्यटन विकास समिति के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बनाए गए हैं। समिति में बतौर सदस्य संजय सिंह, संतोष कुमार सिंह, ललन कुमार सर्राफ, अजय कुमार सिंह हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed