फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   KGMU will inspect testing kits

केजीएमयू करेगा तीन तरह की जांच किट का परीक्षण, यूपी में होंगे रोजाना 10 हजार टेस्ट

Sat, 09 May 2020 02:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 09 May 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
KGMU will inspect testing kits
प्रतीकात्मक तस्वीर
केजीएमयू अब तीन तरह की किट और रीजेंट का परीक्षा करेगा। इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) ने केजीएमयू को कोविड-19 परीक्षण के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस घोषित करते हुए परीक्षण की भी अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


केजीएमयू के कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने बताया कि अब यहां पर वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया, वीटीएम किट्स और आरएनए एक्सट्रेक्शन किट्स एवं आरटीपीसीआर किट्स फॉर कोविड-19 को प्रमाणित किया जा सकेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किट का निर्माण करने वाली संस्थाएं केजीएमयू को परीक्षण के लिए किट भेजेंगी। केजीएमयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब में इनका परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि किट सभी तरह की गुणवत्ता के मानकों को पूरा करेगी तो उसे परीक्षण में पास होने का प्रमाणपत्र दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केजीएमयू ने अभी तक किसी भी व्यावसायिक किट को प्रमाणित नहीं किया है।

संस्थान को अभी तक आरटीपीसीआर किट्स आइसीएमआर से उपलब्ध कराई जा रही है। अभी तक किट्स का प्रमाणीकरण सिर्फ एनआइवी पुणे करता था, लेकिन अब केजीएमयू भी करेगा। 

तीनों किट की खासियत

उन्होंने बताया कि तीन किट्स में वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया एक ट्यूब है, जिसमें नमूने इकट्ठे किए जाते हैं। इसलिए इसका उच्चकोटि का होना आवश्यक है। अन्यथा जांच सही नहीं आएगी।

जबकि आरएनए एक्सट्रेक्शन किट्स में संक्रमण का आरएनए अथवा जीनोम निकाला जाता है। तीसरी किट्स आरटीपीसीआर है, जिसके माध्यम से कोविड-19 के न्यूक्लिक एसिड की पहचान की जाती है।

वर्तमान समय में केजीएमयू में सिर्फ आरटीपीसीआर से जांच की जा रही है।  कुलपति ने कहा कि अभी प्रदेश के 20 प्रयोगशालाओं में कुल पांच हजार कोरोना जांच की सुविधा है। शीघ्र ही इसे 10 हजार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed