'ठेके देने के लिए सीबीआई डाल रही है दिल्ली सरकार के अफसरों पर दबाव'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार पर सीबीआई रेड के बाद अब दिल्ली सरकार के अन्य अधिकारियों का दावा है कि उनसे अब भी सीबीआई पूछताछ कर रही है। इस बात की पुष्टि खुद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में की है। केजरीवाल ने तो ये दावा भी किया है कि उनके अधिकारियों पर फोन करके दबाव डाला जा रहा है कि वो किस कंपनी को ठेका दे और किसे न दें।
केजरीवाल का कहना है कि सीबीआई उनके अधिकारियों से सीएम के बारे में पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का तो ये भी दावा है कि सीबीआई किसी भी समय उन्हें फोन पर बुला रही है वो भी बिना समन के और पूछताछ कर रही है।
इसी को लेकर आज सीएम केजरीवाल ने ट्विटर पर बेहद नाराजगी जताई है। कहा जा रहा है सीबीआई राजेंद्र कुमार के बारे में न पूछकर अधिकारियों से केजरीवाल से मिलने जुलने वालों के और जो नियुक्तियां आदि वो कर रहे हैं उसके बारे में पूछताछ की जा रही है।
सीबीआई ने पूछा कौन है केजरीवाल का प्राइवेट सेक्रेटरी
मुख्यमंत्री आवास के एक कर्मचारी ने बुधवार को दावा किया था कि सीबीआई ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया और करीब 6 घंटे पूछताछ की। कर्मचारी का दावा है कि इस पूछताछ में राजेंद्र कुमार के बारे में तो नहीं पूछा गया लेकिन सीएम के प्राइवेट सेक्रेटरी, और केजरीवाल की अप्वाइनमेंट कैसे मिलती है इसके बारे में ज्यादा पूछा गया। प्राइवेट सेक्रेटररी की सैलरी से लेकर केजरीवाल के लीगल एडवाइजर तक के बारे में पूछा गया।
इसी सब से नाराज सीएम केजरीवाल ने आज ट्वीट में कहा कि क्या पीएम ये बात एक्सप्लेन कर सकते हैं? सीबीआई सीधा उन्हें रिपोर्ट करती है। पीएम क्या जानना चाहते हैं? क्या पीएम मोदी मेरे बारे में जानना चाहते हैं? तो फिर पीएम को एक टीम गठित करनी चाहिए। मैं आउंगा और उनके सभी सवालों के जवाब दे दूंगा। मेरे पास कुछ छिपाने को नहीं है।
Can the Prime Minister explain this? CBI reports directly to him. What does PM want? https://t.co/Jz3vcnYKSw
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 18, 2016
PM wants info abt me? Let PM set up a team. I will come n answer all their questions. I hv nothing to hide. https://t.co/Jz3vcnYKSw
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 18, 2016
केजरीवाल ने पीएम मोदी को यह सलाह भी दे डाली कि पीएम को गवर्नेंस पर ध्यान देना चाहिए जो एनडीए काल में बुरी तरह प्रभावित है, ना कि दूसरों की निगरानी करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि 'CBI दिल्ली सरकार के अफ़सरों को फ़ोन पे निर्देश दे रही है की कौन सा ठेका किस कम्पनी को दिया जाए और किसे ना दिया जाए।'
PM shud concentrate on governance, which is suffering badly under NDA, rather than snooping on opponents https://t.co/Jz3vcnYKSw
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 18, 2016
CBI दिल्ली सरकार के अफ़सरों को फ़ोन पे निर्देश दे रही है की कौन सा ठेका किस कम्पनी को दिया जाए और किसे ना दिया जाए https://t.co/Qlfo8ObDDG
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 18, 2016