{"_id":"628b559c1be3bd27a815b55e","slug":"jkca-blue-won-under-19-women-cup-pink-xi-runners-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल: जेकेसीए ब्लू ने जीता अंडर-19 महिला कप, पिंक इलेवन रही उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल: जेकेसीए ब्लू ने जीता अंडर-19 महिला कप, पिंक इलेवन रही उपविजेता
Mon, 23 May 2022 03:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 23 May 2022 03:52 PM IST
सार
जेकेसीए ब्लू के 243 रनों के जवाब में पिंक इलेवन 238 ही बना सकी। अब्रू सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और आफरीन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित हुई। जेकेसीए पिंक के लिए अब्रू ने हैट्रिक ली।
विज्ञापन
JKCA Blue won Under-19 Women Cup
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) की ओर से आयोजित अंडर-19 महिला कप का फाइनल रविवार को खेला गया। इसमें जेकेसीए ब्लू ने जेकेसीए पिंक इलेवन पर छह रन से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट को अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला जीजीएम साइंस कॉलेज के हॉस्टल ग्राउंड में खेला गया था।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जेकेसीए ब्लू ने 44 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन बनाए और जीत के लिए 244 रन का लक्ष्य दिया। टीम के लिए वंशिका फगेत्रा और निम्मी सलाथिया ने शानदार अर्धशतक जमाए। कप्तान भवनदीप कौर ने 22 रनों का योगदान दिया। जेकेसीए पिंक के लिए अब्रू ने हैट्रिक ली। लक्ष्य का पीछा करते हुए जेकेसीए पिंक की टीम 238 रन बना सकी और छह रन से मैच हार गई। आफरीन का शतक और खुशू का अर्धशतक भी टीम को जीत नहीं दिलवा सका।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में 24 विकेट लेने के लिए अब्रू को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया, जबकि आफरीन को टूर्नामेंट में 2 शतकों के साथ 372 रन बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। निम्मी को 234 रन बनाने और 12 विकेट लेने के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर घोषित किया गया। भाग्यलक्ष्मी को सर्वश्रेष्ठ होनहार खिलाड़ी और सेहरिश तारिक को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
समापन अवसर पर ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि जम्मू और श्रीनगर में चल रहे अंडर-19 महिला एक दिवसीय टूर्नामेंट में 75 में से 42 लड़कियां दूरदराज इलाकों से थीं।