फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JITENDRA SINGH ADDRESSED PEOPLE AT KATHUA

पंडितों की कश्मीर में सम्मानजनक वापसी होगी : जितेन्द्र सिंह

Sat, 11 Feb 2017 09:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 11 Feb 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
JITENDRA SINGH ADDRESSED PEOPLE AT KATHUA
राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह - फोटो : File Photo

पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से प्रभावित लोगों को भाजपा में शामिल होने की नसीहत दी है। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच पीडीपी द्वारा लगातार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तर्ज पर शांति वार्ता के लिए कदम बढ़ाने की मांग पर साफ किया कि विदेश नीति पर प्रदेश सरकार की तरफ से टिप्पणी किया जाना उचित नहीं है।

विज्ञापन


विदेश नीति के मसले को केंद्र सरकार पर छोड़ देना ही बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि किसके साथ, कब और क्या चर्चा की जानी है, यह केंद्र के अधिकार क्षेत्र का मसला है। कठुआ जिले के हटली इलाके में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए पीएमओ में राज्य मंत्री ने कहा कि पंडितों की कश्मीर में सम्मानजनक वापसी होगी। सरकार इस पर कायम है।
विज्ञापन


यदि कालोनी बनाने पर समन्वय बैठता है तो वह भी बनेगी। संसद में दिया गया जवाब वर्तमान स्टेटस के आधार पर था। वही विकल्प इस्तेमाल किया जाएगा, जो कश्मीरी पंडितों को मंजूर होगा। उन्होंने कहा कि जिस कंपोजिट कल्चर और कश्मीरी संस्कृति की बुलंद आवाज में जिक्र होता है, वह पंडितों की कश्मीर में वापसी के बिना अधूरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed