{"_id":"5821ca7c4f1c1bc932b38105","slug":"india-responded-the-ceasefire-violation-many-post-of-pak-destroyed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाक को मिला करारा जवाब, दुश्मन की कई पोस्ट तबाह करते सेना का जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक को मिला करारा जवाब, दुश्मन की कई पोस्ट तबाह करते सेना का जवान शहीद
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 08 Nov 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन के जवाब में भारत की कार्रवाई से पाक को करारा जवाब मिल गया है। एलओसी पर हुए सीजफायर उल्लंघन में भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान की कई पोस्टों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की इस कार्रवाई के दौरान भारतीय सेना का एक जवान शहीद हुआ है। गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए नौशेरा में गोलाबारी की गई थी जिसका भारतीय सेना नें करारा जवाब दिया। भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान होने की खबरें हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सुबह साढ़े आठ बजे ही पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी शुरू हो गई थी। इस दौरान क्षेत्र के झांगड़, सरया, सेर, मकड़ी, कड़ाली, नभ, पुखरणी, लाम, भवानी क्षेत्र में पाक की तरफ से छोटे और बड़े हथियारों से भारी गोलाबारी की गई। इन इलाकों में पाकिस्तान की ओर से १२० तथा ८२ एमएम के गोले दागे गए।
विज्ञापन
इसमें सेना की 54 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान प्रीतम सिंह शहीद हो गए और हरविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवान को प्रारंभिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से सैन्य अस्पताल राजोरी भेजा गया है जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद 100 से अधिक बार गोलाबारी
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से 100 से अधिक बार सीजफायर तोड़ा गया है। नवंबर महीने में 10 लोगों की जान चली गई है जबकि 27 लोग घायल हुए हैं। एक नवंबर को आईबी और एलओसी पर गोलाबारी में आठ लोगों की मौत हो गई। इनमें दो बच्चे और चार महिलाएं शामिल थीं। 22 लोग घायल हुए थे।
भारतीय जवानों की कार्रवाई में पाक की 14 चौकियां तबाह हो गई थी और दो जवान मारे गए थे। छह नवंबर को पुंछ जिले के कृष्णा घाटी और साब्जियां सेक्टर में गोलाबारी में दो जवान शहीद हो गए थे। बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर सहित तीन जवान और दो महिलाएं घायल हुईं थीं। सोमवार को भी पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट और बालाकोट सेक्टर में गोले दागे थे।
भारतीय जवानों की कार्रवाई में पाक की 14 चौकियां तबाह हो गई थी और दो जवान मारे गए थे। छह नवंबर को पुंछ जिले के कृष्णा घाटी और साब्जियां सेक्टर में गोलाबारी में दो जवान शहीद हो गए थे। बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर सहित तीन जवान और दो महिलाएं घायल हुईं थीं। सोमवार को भी पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट और बालाकोट सेक्टर में गोले दागे थे।