आईआईटी में पढ़ना हर छात्र का सपना हाेता है। यहां पहुंचने के लिए छात्राें काे बहुत मेहनत करनी हाेती है। अगर अाप आईआईटी में प्रवेश पाना चाहते है ताे अभी अापके पास इसका माैका है। जेईई एडवांस के लिए सीबीएसई स्कूलों में मॉक टेस्ट की सुविधा मिलेगी।
आईआईटी में प्रवेश की खातिर होने वाले ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस के लिए अब छात्रों को सीबीएसई स्कूलों में मॉक टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सीबीएसई चेयरमैन को पत्र लिखा है।
इस बार से (2018) एडवांस परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन होने जा रही है। इससे पहले प्रैक्टिस के तौर पर छात्रों को मॉक टेस्ट की सुविधा दी जा रही है। मॉक टेस्ट की सुविधा देशभर के 19500 स्कूलों में दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर आईआईटी कानपुर की ओर से मंगलवार को जेईई एडवांस 2018 के लिए ऑनलाइन मॉक टेस्ट मॉडल-2 जारी कर दिया गया है।
छात्र जेईई एडवांस की वेबसाइट www.jeeadv.ac.in से इसकी सुविधा हासिल कर सकते हैं। यह टेस्ट 20 मई को एकसाथ पूरे देश में कराया जाएगा। इसके लिए दो मई से सात मई तक ऑनलाइन आवेदन होंगे।