वन माफिया पर ऐसे नकेल कसेगी विभाग, वन मंत्री ने जारी किए ये निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की सरकार ने वन माफिया पर लगाम कसने के लिए नया प्लान बनाया है। हिमाचल में वन माफिया पर नकेल कसने के लिए अब हर जिले में टास्क फोर्स गठित की जाएगी।
शिमला जिले में 400 से अधिक पेड़ों के कटान और अब सिडार (देवदार) तेल की चोरी पकड़े जाने पर सरकार ने हर जिले में डीएफओ की अध्यक्षता में टास्क फोर्स गठित करने के निर्देश दिए हैं। ये टास्क फोर्स अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा कर वन माफिया पर नजर रखेंगी।
टास्क फोर्स ने दिन में कहां कहां व किस बीट का निरीक्षण किया है, इसकी जानकारी मुख्यालय को देनी होगी। रात की गश्त के दौरान टीम के सदस्यों को हर सुविधा से लैस किया जाएगा।
सरकार को इसलिए लेना पड़ा फैसला
गौरतलब है कि मंडी जिले में वन माफिया पर नकेल कसने वाले फॉरेस्ट गार्ड होशियार सिंह को अपनी जान गवानी पड़ी थी। कोटी में अवैध तरीके से पेड़ कटान, शोघी पेड़ कटान मामला और अब चौपाल वन वृत्त के तहत वन रक्षक ने देवदार पेड़ से 200 लीटर तेल की अवैध तस्करी का फोटो वायरल किया है।
इन पर संज्ञान लेते हुए वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर हिमाचल में अवैध धंधा बंद नहीं हुआ तो अफसरों पर गाज गिरेगी।
देवदार के तेल चोरी मामले में मंत्री ने दो कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान हमेशा छोटे अधिकारियों पर गाज गिरती है लेकिन इस तरह के मामले पर बड़े अधिकारी नपेंगे।