{"_id":"682f7e9ad9f4d823f00293a0","slug":"hot-water-leaked-from-the-recirculation-valve-of-the-boiler-four-workers-got-burnt-jhajjar-news-c-195-1-jjr1004-122070-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉयलर की रिसर्कुलेशन वाॅल्व से गर्म पानी का रिसाव, चार श्रमिक झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉयलर की रिसर्कुलेशन वाॅल्व से गर्म पानी का रिसाव, चार श्रमिक झुलसे
Fri, 23 May 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास(झज्जर)। गांव झाड़ली स्थित एपीसीपीएल (अरावली पावर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड) में बायलर फीड पंप की रिसर्कुलेशन वाॅल्व से गर्म पानी का रिसाव होने से चार श्रमिक झुलस गए। उन्हें एनटीपीसी स्थित अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से उनको प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।
अभिषेक निवासी झाड़ली, प्रदीप निवासी बहु, अमित निवासी मंदौला चरखी दादरी, कुलदीप सुंदरेहटी ऑपरेशन विभाग से परमिट मिलने के बाद बाॅयलर की वॉल के पास कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन विभाग की तरफ से सारे गर्म पानी की लाइन को खाली नहीं किया गया था।
जब परमिट मिलता है, तब पूरी सावधानियां इस्तेमाल की जाती है और गर्म पानी को बाहर निकाल दिया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसमें ऑपरेशन विभाग की लापरवाही सामने आई है। चारों मजदूर वॉल्व की रिपेयरिंग का काम कर रहे थे और उन्होंने नट ढीले किए हुए थे।
विज्ञापन
वॉल्व में गर्म पानी होने की वजह से वह नट से लीकेज हो गया और चार मजदूर झुलस गए। घायल होने वालों में अभिषेक और कुलदीप की हालत नाजुक बनी हुई है।
यूनियन ने की जांच की मांग
भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष नीरज सासरौली व यूनियन के अध्यक्ष शमशेर झामरी ने घटना की जांच करवाने के साथ-साथ दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त करवाई की मांग की है। आरोप है कि सेफ्टी अनुरूप सभी कार्यों में लापरवाही बरती गई। वॉल की निकासी लाइन से सारा गर्म पानी बाहर निकाला जाना चाहिए था।
तकनीकी खराबी से हुआ हादसा : एपीसीपीएल
एपीसीपीएल झाड़ली पावर प्लांट के प्रवक्ता किशोर कुमार का कहना है कि तकनीकी खराबी से गर्म पानी का रिसाव होने से हादसा हुआ है। यह घटना बॉयलर ब्लास्ट नहीं थी बल्कि गर्म पानी का रिसाव मात्र था। रिसर्कुलेशन वाल्व जो सामान्य रूप से गर्म पानी नहीं छोड़ता तकनीकी गड़बड़ी के कारण लीक हुआ है।
वर्जन
अभी तक प्लांट में हुए हादसे के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -राहुल, पुलिस चौकी इंचार्ज, झाड़ली

22jjrp20- झाड़ली पॉवर प्लांट में हादसे में झूलसे श्रमिक।