{"_id":"5755c1034f1c1b081d9c578e","slug":"health-department-cut-invoice-after-complaining-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":" फेसबुक पर शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने काटे चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 07 Jun 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार की एंटी टोबैको सेल के फेसबुक पेज पर की गई शिकायत के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेक्टर-34 स्थित बिलाबांग स्कूल के बाहर 4 लोगों के चालान काटे।
विज्ञापन
फेसबुक पर 7 लोगाें के स्कूल के बाहर तंबाकू बेचने की जानकारी दी गई थी, लेकिन मौके पर केवल 4 लोग ही मिले। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों के बाहर तंबाकू बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एडिशनल सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने बताया कि किसी ने राज्य सरकार की एंटी टोबैको सेल से स्कूल के बाहर तंबाकू भेजने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए गई और पूरे क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन