फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana electricity staff on collective vacation, public in disaster

हरियाणा में सामूहिक छुट्टी पर बिजलीकर्मी, आफत में लोग

Thu, 12 May 2016 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Thu, 12 May 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
Haryana electricity staff on collective vacation, public in disaster
हड़ताल

सब डिवीजनों के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों के सामूहिक अवकाश पर जाने से कहीं उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी तो कहीं मौज रही। शहरी क्षेत्र में कई जगह फाल्ट होने से उपभोक्ता परेशान रहे तो गांवों में शेड्यूल से अधिक बिजली मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कट नहीं होने से निगम की करीब एक करोड़ यूनिट बिजली ज्यादा खर्च हो गई है। हालांकि फाल्ट की शिकायत आने पर वहां प्राइवेट कर्मियों को भेजकर उसे ठीक करवाया गया।

विज्ञापन


सरकार ने शहर की सब डिवीजन नंबर एक और दो को ठेके पर देने की तैयारी की हुई है। इसके विरोध में बुधवार को जिलेभर के बिजली कर्मी सामूहिक अवकाश पर रहे, जो मंगलवार रात दस बजे से बुधवार रात दस बजे तक चली। इससे सबसे ज्यादा परेशानी शहर के उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ी। क्योंकि कई जगह लाइन में फाल्ट ठीक नहीं हो सका। बिजली निगम ने जिन प्राइवेट कर्मियों को फाल्ट ठीक करने में लगाया था, वे दिनभर जूझते नजर आए।
विज्ञापन


गांवों में बिजली का शेड्यूल दिन में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे और शाम को सात बजे से सुबह पांच बजे तक है, लेकिन बिजली कर्मियों के मंगलवार रात को अवकाश पर जाने के कारण बुधवार सुबह पांच बजे किसी भी बिजली घर से शेड्यूल के अनुसार बिजली कट नहीं की गई। इससे सप्लाई लगातार चलती रही और गांवों में बुधवार को भरपूर बिजली मिली। बिजली निगम अधिकारियों की मानें तो इससे लगभग एक करोड़ यूनिट बिजली ज्यादा खर्च हो गई। हालांकि बिजली कर्मचारी बुधवार रात दस बजे फिर से काम पर लौट आए, लेकिन शेड्यूल के अनुसार शाम सात बजे से सप्लाई चालू होने के कारण फिर भी बिजली कट नहीं की गई। इस तरह ग्रामीण क्षेत्रों में 34 घंटे तक लगातार बिजली की सप्लाई होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


124 से ज्यादा शिकायतें दर्ज, फाल्ट होने से कचहरी परिसर में बिजली गायब बिजली निगम के शिकायत केंद्र में बुधवार को शाम तक 124 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से अधिकतर शिकायतें निजी तौर पर उपभोक्ताओं की रहीं। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी सुभाष चौक के आसपास रही, जहां बुधवार सुबह ही फाल्ट हो गया था। इससे कचहरी परिसर के अलावा कई सरकारी भवनों में बिजली गायब रही। इसके लिए शिकायत केंद्र में लगातार फोन आते रहे, लेकिन प्राइवेट बिजली कर्मी शाम को ही उसे ठीक कर सके। 

....तो निगम के पास है पूरी बिजली कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश के बाद यह साफ हो गया है कि निगम के पास इतनी बिजली है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे सप्लाई हो सकती है। क्योंकि बुधवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्र दोनों जगह लगातार सप्लाई होती रही। 


ज्ञानचंद, एसई बिजली निगम ने बताया कि बिजली कर्मियों के अवकाश पर जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती नहीं की गई और वहां लगातार सप्लाई चलती रही। इससे कितनी बिजली ज्यादा खर्च हुई है, यह बृहस्पतिवार को पता लग सकेगा। लेकिन यह जरूर है कि काफी यूनिट ज्यादा खर्च हो गई है। बिजली में कट इसलिए भी नहीं किया गया, क्योंकि कट करने के बाद दोबारा शुरू करने से फाल्ट होने का डर रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed