फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram Hindi News Woman demanding ransom from BJP leader in Gurugram

सेक्सटॉर्शन का शिकार BJP नेता: महिला ने वीडियो कॉल पर अश्लील बात कर बनाई न्यूड क्लिप, वायरल करने की दी धमकी

Sat, 21 Jan 2023 06:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 21 Jan 2023 06:03 PM IST
सार

आरोप है कि महिला ने स्क्रीन को रिकॉर्ड करने के साथ कुछ न्यूड और गंदे वीडियो क्लिप को एडिट कर लिया। महिला इन अश्लील क्लिप को उनके फेसबुक मैसेंजर, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने की धमकी दे रही है। 

विज्ञापन
Gurugram Hindi News Woman demanding ransom from BJP leader in Gurugram
demo pic

विस्तार

साइबर क्राइम थाना क्षेत्र में भाजपा नेता से एक महिला ने सेक्सटार्शन के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने वीडियो कॉल पर अश्लील बात करते हुए भाजपा नेता के फोटो से छेड़छाड़ की। वहीं, भाजपा नेता से वसूली के नाम पर इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सुशांतलोक निवासी कमल यादव भाजपा में हरियाणा इकाई के कार्यकारिणी सदस्य हैं। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके पास 19 जनवरी रात करीब नौ बजे एक महिला का व्हॉट्सअप पर वीडियो कॉल आई। वह महिला को नहीं जानते थे, इसलिए कॉल काट दी।

विज्ञापन

कुछ ही देर में मैसेज आने के साथ महिला के कॉल आने शुरु हो गए। महिला ने स्क्रीन को रिकॉर्ड करने के साथ कुछ न्यूड और गंदे वीडियो क्लिप को एडिट कर लिया। महिला इन अश्लील क्लिप को उनके फेसबुक मैसेंजर, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने की धमकी दे रही है। 

यही नहीं, फिरौती नहीं देने पर महिला उनके परिवार को भी जान से मारने की धमकी दे रही है। मामले में जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने फोन करने वाले नंबर को सर्विलांस पर लगाया है। जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed