फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›    government Will boost fruit production. 

फल उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, नई फल पट्टियों का होगा विकास

Sat, 19 Mar 2016 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 19 Mar 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
  government Will boost fruit production. 
बजट सत्र - फोटो : amar ujala

राज्य में फल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए नई फल पट्टियों का विकास किया जाएगा। इसके अलावा सरकार बर्बाद हो चुके फल उद्यानों की स्थिति सुधारने के लिए नई योजनाएं तैयार कर रही है। 

विज्ञापन


विधानसभा सत्र के दौरान उद्यान मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने सदन में 253.13 करोड़ के विभागीय बजट का मसौदा सदन में रखा, जिसे लंबी चर्चा के बाद मंजूरी दे दी गई। 
विज्ञापन


इससे पूर्व उद्यान मंत्री की गैर मौजूदगी में नेता सदन हरीश रावत ने सरकार की योजनाओं का खाका पेश किया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना भगवानपुर में आम के बागों से लेकर नौगांव तक सेब के बागान विकसित करने की है। मेरा वृक्ष मेरा धन योजना के अपेक्षित परिणाम सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष ने किया सरकार की औद्योनिक नीतियों का विरोध:
सरकार फलदार पौधों पर बोनस देने का काम कर रही है। किसानों द्वारा उत्पादन किए गए फलों के समुचित विपणन की व्यवस्था हो, इसके लिए आबकारी विभाग को निर्देशित किया गया है कि आबकारी से जुड़े उत्पादों में फलों के जूस का पांच प्रतिशत उपयोग हो। 


हालांकि विपक्ष के मदन कौशिक ने सरकार की औद्योनिक नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि सरकार की सारी नीतियां विफल साबित हुई हैं। 

सरकार की ओर से दावे तो बहुत किए जा रहे हैं, करोड़ों का बजट भी खर्च किया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि धरातल पर कुछ भी नहीं हो रहा है।

उन्होंने आंकड़ा पेश करते हुए कहा कि महज 20 फीसदी लक्ष्यों को हासिल किया जा सका है। यह स्थिति तब है  जबकि राज्य में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed