{"_id":"6b074864d5019219a1004f25","slug":"flouting-the-rules-overloaded-vehicles-are-inviting-accidents-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-142794-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों को ठेंगा... हादसों को न्योता दे रहे ओवरलोड वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों को ठेंगा... हादसों को न्योता दे रहे ओवरलोड वाहन
विज्ञापन
25jjrp38- मिनी बाईपास से गुजरते ओवरलोड वाहन। संवाद
झज्जर। जिले की सड़कों और राजमार्गों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहन कोहरे के मौसम में हादसों का बड़ा कारण बन सकते हैं। क्षमता से अधिक भार लेकर चल रहे डंपर, ट्राले और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती बने हुए हैं।
कई वाहनों पर न तो पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगी होती है और न ही टेल लाइटें दुरुस्त रहती हैं। ऐसे में सर्दी के साथ कोहरे का असर बढ़ने पर दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है।
2025 में साल दिसंबर और जनवरी में कोहरे के दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रालों से टकराने के कई गंभीर मामले सामने आए थे। कुलाना चौक के पास खड़े ट्राले से बसों की भिड़ंत और तूड़ी से भरा ओवरलोड ट्रक कार पर पलटने जैसी घटनाओं में कई लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी प्रवीण, मुकेश, आनंद और सुरेंद्र का कहना है कि रात और धुंध के दौरान सड़क किनारे खड़े या आगे चल रहे बिना रिफ्लेक्टर वाले ओवरलोड वाहन दिखाई नहीं देते। प्रशासन के दावे जमीन पर फेल नजर आते हैं। स्तर पर सख्ती नहीं होने से ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लग पा रही है।