फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five Noida youths drowned in Yamuna in delhi idol immersion

Delhi: मूर्ति विसर्जन के दौरान दिल्ली में बड़ा हादसा, यमुना में डूबने से नोएडा के पांच युवकों की मौत, शव बरामद

Mon, 29 Aug 2022 04:34 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 29 Aug 2022 04:34 AM IST
सार

हादसा दोपहर करीब एक बजे डीएनडी यमुना पुल के नीचे हुआ। सलारपुर गांव से भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति लेकर करीब 18 लोगों का एक समूह यहां आया था। श्रद्धालु नाचते-गाते लोग प्रतिमा को विसर्जित कर रहे थे। तभी हादसा हो गया।

विज्ञापन
Five Noida youths drowned in Yamuna in delhi idol immersion
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्व दिल्ली में रविवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। डीएनडी पुल के पास ग्रेटर नोएडा से मूर्ति विसर्जित करने आए पांच लड़के यमुना में डूब गए। खबर मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस के अलावा दमकल विभाग, गोताखोर व आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। बाद में बचाव कार्य शुरू किया गया। शाम होते-होते बचाव दल ने एक-एक कर सभी पांच लड़कों के शव यमुना से बरामद कर लिए। सभी शव पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन


शवों को कब्जे में लेकर सफदरजंग अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। सभी मृतक ग्रेटर नोएडा के लिए सलारपुर गांव के रहने थे। इनमें दो सगे भाईयों की भी डूबने से मौत हुई है। शुरुआत में सूचना नोएडा पुलिस को जाने से बचाव कार्य में देरी हुई। जामिया नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतकों की पहचान ग्रेटर नोएडा के सलारपुर गांव निवासी अंकित (20) पुत्र राजेंद्र, लकी (16) पुत्र राजेंद्र, ललित (17) पुत्र हरीकिशोर, बीरू (19) पुत्र रामनाथ और ऋतुराज उर्फ शानू (20) पुत्र मुन्ना श्रीवास्तव के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस ने दोपहर में हादसे की सूचना इनके परिजनों को दे दी थी। इसके बाद से गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसा दोपहर करीब एक बजे डीएनडी यमुना पुल के नीचे हुआ। सलारपुर गांव से भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति लेकर करीब 18 लोगों का एक समूह यहां आया था। श्रद्धालु नाचते-गाते लोग प्रतिमा को विसर्जित कर रहे थे। अचानक मूर्ति पानी में फंस गई।

मूर्ति को आगे विसर्जित करने के लिए समूह से छह लड़के यमुना में आगे बढ़े। मूर्ति को तो लड़कों ने खींचकर निकाल लिया, इसके बाद सभी आगे गहरे पानी की ओर चले गए। अचानक यमुना के गहरे में जाकर लड़के डूबने लगे। शोर-शराबा हुआ तो किसी तरह एक लड़के को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि पांच लड़के यमुना में गहरे पानी में डूब आगे बह गए।

पहले नोएडा पुलिस को सूचना गई थी

हादसे के बाद घटनास्थल से लोगों ने कॉल की तो कॉल नोएडा पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच भी गई। लेकिन घटनास्थल पर पहुंचने पर यूपी पुलिस अधिकारियों का कहना था कि जिस जगह हादसा हुआ है वह इलाका दिल्ली पुलिस का है। इसके बाद करीब सवा घंटे बाद दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर जामिया नगर थाना पुलिस के अलावा दमकल विभाग, बोटक्लब व आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटे बचाव कार्य चला। इसके बाद सभी के शव बरामद कर लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed