मंत्रियों ने लगाए दरबार, जनमंच के बहाने कमजोर किले मजबूत करने का दांव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने पहला जनमंच कार्यक्रम प्रदेश के 11 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया। रविवार को पहला जनमंच कार्यक्रम शिमला के रामपुर, चंबा के डलहौजी, कांगड़ा के फतेहपुर, सोलन के अर्की, बिलासपुर के कोटकहलूर, किन्नौर के रिकांगपिओ, ऊना सदर, हमीरपुर के नादौन, कुल्लू सदर, मंडी के
जोगिंद्रनगर और सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया गया। मंत्रियों के अलावा विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने भी लोगों की शिकायतें सुनीं। विधानसभा अध्यक्ष ने केलांग के पुराने सर्किट हाउस में शिकायतें सुनीं और निस्तारण के लिए अफसरों को निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ने शिमला के रामपुर की घनवी पंचायत, किशन कपूर ने डलहौजी के पंचायत घर और बथरी मैदान, सुरेश भारद्वाज ने कांगड़ा के फतेहपुर के रे, अनिल शर्मा ने अर्की के मटेरनी, सरवीण चौधरी ने बिलासपुर के
स्वारघाट, रामलाल मारकंडा ने किन्नौर के सांगला, विपिन परमार ने ऊना, वीरेंद्र कंवर ने नादौन के धनेटा, विक्रम सिंह ने कुल्लू के भुट्टी स्थित लगवैली स्कूल, गोविंद ठाकुर ने जोगिंद्रनगर के मटरू और राजीव सैजल ने सिरमौर के शिलाई की बंदली पंचायत में जन शिकायतों को सुना।
जयराम ने मोबाइल पर दिया संदेश
निल शर्मा ने अर्की के मटेरनी, सरवीण चौधरी ने बिलासपुर के स्वारघाट, रामलाल मारकंडा ने किन्नौर के सांगला, विपिन परमार ने ऊना, वीरेंद्र कंवर ने नादौन के धनेटा, विक्रम सिंह ने कुल्लू के भुट्टी स्थित लगवैली स्कूल, गोविंद ठाकुर ने जोगिंद्रनगर के मटरू और राजीव सैजल ने सिरमौर के शिलाई की बंदली पंचायत में जन शिकायतों को सुना।
जनमंच कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मोबाइल पर शिलाई के लोगों को अपना संदेश सुनाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। जन मंच कार्यक्रम में आए लोग मुख्यमंत्री का संदेश सुनकर गदगद हुए।