फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   farming in kasna kotwali

ये कोतवाली है या सब्जियों के खेत, यहां कबाड़ में भी खिल रहे फूल

Wed, 22 Feb 2017 10:32 AM IST
जेपी शर्मा/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 22 Feb 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
farming in kasna kotwali
kasna kotwali - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली ने बाकी कोतवालियों के लिए मिसाल पेश की है। अब तक जिस जगह दुर्घटना व अन्य मामलों के वाहन कबाड़ के रूप में अटे पड़े थे वहां अब हरियाली दिख रही है। जर्जर वाहनों को थाने के पीछे के हिस्से में रखवाकर खाली जगह में बागवानी व खेती शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


कोतवाली के सामने के हिस्से को बगीचे की शक्ल देकर फूलवारी लगा दी गई है, तो पीछे के हिस्सेे की जुताई कर तोरई की बुवाई की गई है। दरअसल पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रहने के लिए मनोचिकित्सक सलाह देते हैं कि उनका कार्यस्थल साफ-सुथरा रहना चाहिए।
विज्ञापन


इससे पुलिसकर्मियों की मानसिकता और कार्यशैली पर सकरात्मक प्रभाव पड़ता है। इसी फार्मूले को अपनाते हुए कासना कोतवाली प्रभारी सुधीर त्यागी ढाई माह से प्रयासरत हैं। बता दें कि कासना कोतवाली में सैकड़ों की संख्या में एक्सीडेंटल और विभिन्न केसों से संबंधित वाहन खड़े थे। इससेे कोतवाली बदहाल दिखाई देती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

​गार्डन बनेगा और उगाएंगे मौसमी सब्जियां 

farming in kasna kotwali
kasna kotwali - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली प्रभारी ने इन वाहनों को कोतवाली के पीछे खाली पड़ी जमीन पर रखवा दिया। वहीं, कोतवाली के ठीक पीछे खड़े वाहनों को भी काफी पीछे खड़ा करवा दिया। इससेे कोतवाली के आगे और पीछे का बड़ा एरिया खाली हो गया, जिसकी सफाई करवाकर कुछ हिस्से में सीमेंट की टाइल लगवाकर आमजन व पुलिसकर्मियों की बैठने की व्यवस्था कराई गई।

इसके किनारे पर फूलों के गमलेे लगाए गए और जमीन में पौधरोपण कराया गया। कासना कोतवाली की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। बाकी थानों और कोतवालियों में भी जगह तलाशी जा रही है। 

प्रभारी सुधीर त्यागी ने बताया कि कोतवाली के सामने खाली जमीन में आने वालेे समय में घास लगाकर गार्डन बनाया जाएगा। कोतवाली के पीछे के हिस्से को पुलिसकर्मी स्वयं ट्रैक्टर चलाकर जुताई की। इस भूमि पर पुलिस ने तोरई की बुवाई की है। आने वालेे समय में इसमें मौसमी सब्जियों की बुवाई करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed