फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Encroachment removal campaign launched in Unnao

अतिक्रमण हटाओ अभियान: आनन फानन में दुकानदारों ने समेटा सामान,18 अवैध कब्जे ढहाए, कईयों पर लगाया जुर्माना

Thu, 21 Apr 2022 06:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Apr 2022 06:15 PM IST
सार

शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगरपालिका के द्वारा नियमित रूप से अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अवैध कब्जों को हटाया गया। इस दौरान अनेक स्थानों पर दुकानदारों व कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
Encroachment removal campaign launched in Unnao
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगरपालिका इस बार सख्त दिखाई दे रही है। इसके तहत शुक्लागंज में नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान बुधवार को भी चला। दुर्गा मंदिर के पास चलाए गए अभियान में सड़क के दोनों ओर 18 अवैध कब्जों को जेसीबी से ढहाया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने अभियान का विरोध भी किया, लेकिन भारी पुलिस फोर्स को देखते हुए लोग शांत हो गए।

विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्रा ने बताया कि मंगलवार से नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की गई थी। इसमें तिकोनिया पार्क से लेकर दुर्गा मंदिर तक अभियान चलाया गया था। बुधवार को नगर पालिका से लेकर दुर्गा मंदिर तक अभियान चलाया गया। सड़क के दोनों तरफ अभियान चलाते हुए दो दर्जन से अधिक अवैध कब्जों को ढहाया गया। इस बीच तमाम दुकानदारों ने अतिक्रमण अभियान को देखते ही पहले ही अपने अवैध कब्जों को हटाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच कुछ जगहों पर लोगों ने अभियान का विरोध किया, लेकिन भारी पुलिस फोर्स के सामने लोग खुल कर विरोध नहीं कर सके। बुधवार को 18 अतिक्रमण ध्वस्त करते हुए 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed