{"_id":"5746e9194f1c1b2c3e690f28","slug":"encounter-in-naugam-sector","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: नौगाम सेक्टर में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: नौगाम सेक्टर में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 26 May 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी के एलओसी से सटे जिला कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश करते तीन आतंकियों को सेना के जवानों ने ढेर कर दिया।
हालांकि, सेना की ओर से आधिकारिक तौर पर दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। दो ही आतंकियों केे शव भी बरामद किए गए हैं। देर शाम समाचार लिखे जाने तक सेना का आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी था।
सैन्य सूत्रों के मुताबिक हंदवाड़ा इलाके के अंतर्गत पड़ने वाले नौगाम सेक्टर में एलओसी पर तैनात सेना की 35 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवानों ने वीरवार सुबह पांच से छह हथियारबंद आतंकियों को पीओके की ओर से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश करते देखा था। इस पर सेना के जवानों ने आतंकियों को चुनौती दी।

आपरेशन अभी भी जारी
- फोटो : File Photo
आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। शाम तक जारी मुठभेड़ में सैन्य सूत्रों द्वारा तीन आतंकियों को मार गिराने की जानकारी दी गई। हालांकि, प्रवक्ता ने दो शव मिलने पर आधिकारिक तौर पर दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि घना वन क्षेत्र होने के चलते आतंकियों को छिपने में काफी मदद मिल रही है। इसके चलते आपरेशन लंबा खिंच रहा है। सैन्य सूत्राें के मुताबिक इलाके में तीन से चार और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।
आपरेशन लंबा खिंचते देख और अंधेरे का लाभ उठाकर आतंकियों के भारतीय क्षेत्र में घुस आने की आशंका के चलते 18 जाट राइफल्स और एक नागा के अतिरिक्त जवानों को भी मुठभेड़ स्थल पर तैनात कर पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है।