फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter in naugam sector

J&K: नौगाम सेक्टर में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को किया ढेर

Thu, 26 May 2016 09:06 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 26 May 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
encounter in naugam sector
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : File Photo
घाटी के एलओसी से सटे जिला कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश करते तीन आतंकियों को सेना के जवानों ने ढेर कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि, सेना की ओर से आधिकारिक तौर पर दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की गई है। दो ही आतंकियों केे शव भी बरामद किए गए हैं। देर शाम समाचार लिखे जाने तक सेना का आतंकियों के खिलाफ अभियान जारी था। 

सैन्य सूत्रों के मुताबिक हंदवाड़ा इलाके के अंतर्गत पड़ने वाले नौगाम सेक्टर में एलओसी पर तैनात सेना की 35 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के जवानों ने वीरवार सुबह पांच से छह हथियारबंद आतंकियों को पीओके की ओर से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश करते देखा था। इस पर सेना के जवानों ने आतंकियों को चुनौती दी।
विज्ञापन

encounter in naugam sector
आपरेशन अभी भी जारी - फोटो : File Photo
आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। शाम तक जारी मुठभेड़ में सैन्य सूत्रों द्वारा तीन आतंकियों को मार गिराने की जानकारी दी गई। हालांकि, प्रवक्ता ने दो शव मिलने पर आधिकारिक तौर पर दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि घना वन क्षेत्र होने के चलते आतंकियों को छिपने में काफी मदद मिल रही है। इसके चलते आपरेशन लंबा खिंच रहा है। सैन्य सूत्राें के मुताबिक इलाके में तीन से चार और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

​आपरेशन लंबा खिंचते देख और अंधेरे का लाभ उठाकर आतंकियों के भारतीय क्षेत्र में घुस आने की आशंका के चलते 18 जाट राइफल्स और एक नागा के अतिरिक्त जवानों को भी मुठभेड़ स्थल पर तैनात कर पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed