फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eight kilogram samosa or spicy chow mein, even gym goers are fond of junk food

Junk Food Day: बाहुबली समोसा या चटपटी चाऊमीन, जिम जाने वाले भी जंक फूड के दीवाने

Thu, 21 Jul 2022 05:03 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Jul 2022 05:03 PM IST
सार

खाने के शौकीन उम्र की सीमा में नहीं बंधे हैं। डाइट फॉलो करने वाले भी कभी-कभी जंक फूड खा ही लेते हैं। बच्चे भी घर के खाने से ज्यादा जंक फूड को तवज्जो देते हैं। आज राष्ट्रीय जंक फूड दिवस है। इस दिन खाने के शौकीन घरों पर या बाहर जंक फूड पार्टी करते हैं।

विज्ञापन
Eight kilogram samosa or spicy chow mein, even gym goers are fond of junk food
नेशनल फास्ट फूड डे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाने के शौकीन उम्र की सीमा में नहीं बंधे हैं। जंक फूड का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। डाइट फॉलो करने वाले भी कभी-कभी जंक फूड खा ही लेते है, फिर चाहे उसके लिए उन्हें जिम में ज्यादा वर्कआउट क्यों न करना पड़े।  

विज्ञापन


आज राष्ट्रीय जंक फूड दिवस है। इस दिन खाने के शौकीन घरों पर या बाहर जंक फूड पार्टी करते हैं। अधिकतर लोग ठेलों या रेस्टोरेंट में जाकर जंक फूड का आनंद लेते हैं। मेरठ शहर में करीब 475 दुकानों व ठेलों पर जंक फूड बेचा जाता है। युवाओं में इसका क्रेज ज्यादा है। बच्चे भी घर के खाने से ज्यादा जंक फूड को तवज्जो देते हैं। परिजन बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए जंक फूड खाने के एक न एक दिन प्लान जरूर करते हैं। 
विज्ञापन

 

यह भी पढे़ं : Muzaffarnagar: कांवड़ ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 12 अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
विज्ञापन

Eight kilogram samosa or spicy chow mein, even gym goers are fond of junk food
नेशनल फास्ट फूड डे - फोटो : अमर उजाला

78 की उम्र में खाने के शौकीन 
मेरठ कैंट निवासी कुलदीप कौर साहनी की उम्र 78 वर्ष है। वह आज भी उम्र के दायरे को तोड़ते हुए हर प्रकार के भोजन का स्वाद लेती हैं। खास बात यह है कि रोज योग करने से वह अपनी सेहत का भी पूरा खयाल रखती हैं। जंक फूड में उन्हें समोसा पसंद है। 

यह भी पढे़ं :UP: आज सीएम योगी से मिलेंगे मंत्री दिनेश खटीक, इस्तीफे पर तोड़ी चुप्पी, बताया-किस बात से हुए ज्यादा आहत

Eight kilogram samosa or spicy chow mein, even gym goers are fond of junk food
नेशनल फास्ट फूड डे - फोटो : अमर उजाला

फूड ब्लॉगर ने की बाहुबली समोसे की तारीफ 
पिछले माह मेरठ से आठ किलो का बाहुबली समोसा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। हरियाणा की प्रसिद्ध फूड ब्लॉगर चाहत आनंद ने भी मेरठ की गलियों में आकर इस समोसे को चखा। अपनी वीडियो में शामिल किया। उनका कहना है कि इससे पहले उन्होंने इतना बड़ा समोसा कभी नहीं देखा। लालकुर्ती स्थित एक हलवाई की दुकान पर समोसे को बनाया जाता है। कारीगर बताते हैं कि इसको तैयार करने में दो से तीन घंटे का समय लगता है। इसका ऑर्डर दो दिन पहले ही लोग देते हैं। इसकी कीमत 1100 रुपये है।

यह भी पढे़ं :UP: दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर बड़े वाहनों की एंट्री बैन, कांवड़ियों के लिए खाली हुआ हाईवे, नहीं देना होगा टोल

Eight kilogram samosa or spicy chow mein, even gym goers are fond of junk food
कार्तिक त्यागी - फोटो : अमर उजाला

महीने में दो खाते हैं दिन जंक फूड
खरखौदा निवासी कार्तिक त्यागी जिम ट्रेनर हैं। वह रोजाना जिम में कसरत के साथ डाइट फॉलो कर भारी न्यूट्रीशन और प्रोटीन लेते हैं। उन्होंने बताया कि जंक फूड से प्रेम हमेशा रहा है। डाइट में बेईमानी कर महीने में दो बार बाहर का खाना जरूर खाता हूं। जंक फूड में बर्गर पसंद है।

Eight kilogram samosa or spicy chow mein, even gym goers are fond of junk food
युवती केजिया - फोटो : अमर उजाला

बारिश में जंक फूड का मजा दोगुना 
रेलवे रोड निवासी केजिया मसीह जंक फूड की दीवानी हैं। उनका पसंदीदा जंक फूड पिज्जा है। वह बताती हैं कि बारिश के मौसम में जंक फूड खाने का मजा दोगुना हो जाता है। कॉलेज के दोस्तों संग हमेशा कुछ नए स्वाद की खोज में रहती हैं।

Eight kilogram samosa or spicy chow mein, even gym goers are fond of junk food

मेरठ में सेठ नूडल्स के संचालक प्रखर के अनुसार शहर में 18 बड़े चाऊमीन निर्माता हैं। यह औसतन आठ हजार किलो चाऊमीन बेचते हैं। सेठ बेकर्स की संचालक लक्ष्मी ने बताया कि 22 बेकरी लगभग 175 दर्जन बर्गर प्रतिदिन बना रही हैं। ऐसे में 52,600 बर्गर और पाव प्रतिदिन खाए जा रहे हैं।

आईएमए के आंकड़े बताते हैं कि हाल के दो वर्षों में कोलेस्ट्रॉल, शुगर, मोटापा, ब्लड प्रेशर के मरीज तेजी से बढ़े हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अनियमित दिनचर्या के साथ फास्ट फूड का सेवन इसकी एक बड़ी वजह  हैं। फास्ट फूड कारोबारियों के आंकड़ों के मुताबिक हर दिन औसतन 2.16 लाख प्लेट चाऊमीन और 52600 बर्गर की बिक्री हो रही है।

यह भी पढे़ं :Meerut: 25 हजार रुपये का इनामी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, इस मामले में था वांछित

Eight kilogram samosa or spicy chow mein, even gym goers are fond of junk food

फास्ट फूड का कारोबार 
फास्ट फूड की दुकानें व ठेले : 475
चाऊमीन निर्माता : 18
चाऊमीन की प्रतिदिन की खपत : 8 हजार किलो
बर्गर पाव बेकरी: 150
बर्गर की प्रतिदिन की खपत : 52,600
फास्ट फूड कच्चा माल रिटेलर : 250

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed