{"_id":"66e02520ca2ab16ae20caf07","slug":"dimple-yadav-said-in-mainpuri-bjp-has-problem-in-speaking-truth-raised-questions-on-womens-safety-2024-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: डिंपल यादव ने भाजपा को घेरा, बोलीं- सच बर्दाश्त नहीं कर पाती बीजेपी; महिला सुरक्षा पर खड़े किए सवाल?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: डिंपल यादव ने भाजपा को घेरा, बोलीं- सच बर्दाश्त नहीं कर पाती बीजेपी; महिला सुरक्षा पर खड़े किए सवाल?
Tue, 10 Sep 2024 04:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Sep 2024 04:24 PM IST
सार
उपचुनाव से पहले सांसद डिंपल यादव, अपने संसदीय क्षेत्र मैनपुरी पहुंची। उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया। कहा कि भाजपा सच बर्दाश्त नहीं कर पाती। उन्होंने महिला सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए?
विज्ञापन
सांसद डिंपल यादव
- फोटो : ANI
विस्तार
इन दिनों में यूपी में उपचुनाव की सरगर्मी है। विभिन्न पार्टियों के नेता जीत के लिए कमान संभाले हुए दिख रहे हैं। मैनपुरी जिले की करहल सीट पर भी उपचुनाव होना है। यह सीट इसलिए काफी चर्चा में है, क्योंकि यहां से सपा मुखिया अखिलेश यादव विधायक थे। कन्नौज से सांसद बनने के बाद, उन्होंने यह सीट छोड़ी है।
विज्ञापन
मैनपुरी से अखिलेश यादव की पत्नी और सपा नेता डिंपल यादव, वर्तमान सांसद हैं। डिंपल मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची। यहां करहल में उन्होंने लोगों से मुलाकात की। इस दौरान समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने भाजपा को निशाने पर लिया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
डिंपल यादव ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सच बोल रहे हैं। जब भी सच बोला जाता है, तो भाजपा को तकलीफ पहुंचती है। उन्होंने बेरोजगारी पर सरकार को घेरा। कहा कि मैं युवाओं से यह बात पूछना चाहती हूं, कि क्या उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी नहीं है?
सपा सांसद ने महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों के लिए सरकार ने क्या व्यवस्था की है? पूरी दुनिया जानती है कि आज उत्तर प्रदेश और देश में बेरोजगारी है। कहा कि सच बोलने में कोई जगह नहीं देखी जाती है। सच, सच होता है।
#WATCH मैनपुरी: समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर कहा, "सच बोला जा रहा है। जब भी सच बोला जाता है तो भाजपा को इससे तकलीफ पहुंचती है। मैं उत्तर प्रदेश के युवाओं से पूछना चाहती हूं कि क्या उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी नहीं है? महिलाएं… pic.twitter.com/fvlmIokt3g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 10, 2024