{"_id":"57dbef534f1c1bf504d4852f","slug":"delhi-to-katra-vaishno-devi-distance-in-4-hrs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिये बड़ी सौगात, 4 घंटे में दिल्ली से पहुंचेंगे कटरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिये बड़ी सौगात, 4 घंटे में दिल्ली से पहुंचेंगे कटरा
ब्यूरो, अमर उजाला/नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Sep 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
माता वैष्णों देवी के यात्रियों को सौगात
- फोटो : FILE
वैष्णों देवी जाने वाले यात्रियों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है । इस योजना के पूरा होने के साथ ही न सिर्फ यात्रियों के लिये यात्रा सुखद हो जायेगी बल्कि दिल्ली से कटड़ा की दूरी को 4 घंटे से भी कम समय में पूरा किया जा सकेगा ।
ये संभव हो सकेगा दिल्ली से अमृतसर के रास्ते कटड़ा तक बनने वाले एक्सप्रेस-वे की बदौलत । इस बारे में बताते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आठ लेन के इस एक्सप्रेस वे को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसपर 200 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गाड़ियों को चलाया जा सके ।
संवाददाताओं से बातचीत के दौरान गडकरी ने बताया कि सरकार की जालंधर से अजमेर के बीच भी 508 किमी का एक राजमार्ग बनाने की योजना है ।

Trending Videos
60 हजार करोड़ की लागत से बनेगा हाईटेक एक्सप्रेसवे
एक्सप्रेसवे
- फोटो : Demo Pic.
गडकरी ने कहा कि दिल्ली से कटड़ा के बीच बनने वाला ये एक्सप्रेस वे 8 लेन का होगा । इसे बनाने में 60 हजार करोड़ रूपये की लागत आने का अनुमान है ।
इसके डिजाइन के मुताबिक ये पूरी तरह एक्सेस कंट्रोल्ड होगा जिससे दिल्ली से ढाई घंटे में अमृतसर और 4 घंटे में कटड़ा तक पहुंचा जा सकेगा ।
इसके डिजाइन के मुताबिक ये पूरी तरह एक्सेस कंट्रोल्ड होगा जिससे दिल्ली से ढाई घंटे में अमृतसर और 4 घंटे में कटड़ा तक पहुंचा जा सकेगा ।
विज्ञापन
हरियाणा,पंजाब,दिल्ली और जम्मू के लोगों को फायदा
नितिन गडकरी
- फोटो : getty images
गडकरी ने बताया कि ये एक्सप्रेस वे दिल्ली से जींद-बरनाला-मोंगा-अमृतसर होते हुए कटड़ा तक जायेगा ।
उनके मुताबिक इस एक्सप्रेस वे के बन जाने के बाद दिल्ली से कटड़ा के बीच की दूरी करीब सवा सौ किमी तक कम हो जायेगी ।
उनके मुताबिक इस एक्सप्रेस वे के बन जाने के बाद दिल्ली से कटड़ा के बीच की दूरी करीब सवा सौ किमी तक कम हो जायेगी ।