फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   December was the coldest for the first time in five years

पांच साल में पहली बार सबसे ठंडा रहा दिसंबर, 1992 से अभी तक तीन बार रही इतनी ठंड

Tue, 24 Dec 2019 01:45 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 24 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
December was the coldest for the first time in five years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2014 के बाद पहली बार इस साल दिसंबर के आठ दिन बेहद से गंभीर ठंडे रहे हैं। सोलह साल में दूसरी बाद दिसंबर की ठंडी सितम ढा रही है। 23 दिनों में से आठ दिन बेहद से गंभीर स्तर तक ठंडे रहे हैं। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सर्दी अभी दिल्लीवालों को और सताएगी और इससे जल्द राहत की अभी उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 14 दिसंबर से दिल्ली के मौसम ने बेहद सर्द दिनों में प्रवेश किया था। हालांकि 15 व 21 दिसंबर को तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 व 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बाकी दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5-10 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि 1992-2018 तक सिर्फ तीन बार ऐसे हालात बने जब आठ या इससे ज्यादा दिन बेहद ठंडे से गंभीर स्तर तक ठंडे रहे। वहीं, 2003 के बाद दूसरी बार यह हालात बने हैं। 2003 के दिसंबर में ठंडे दिनों की संख्या नौ थी जबकि 2014 में आठ दिन इस स्तर की ठंड पड़ी। वहीं 1997 में 17 दिन बेहद व गंभीर स्तर तक ठंडे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड का मानक
बेहद ठंडे दिन का तापमान: अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5-6.4 डिग्री सेल्सियस कम हो। गंभीर स्तर की ठंड के दिन: अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 व इससे ज्यादा कम हो। (नोट: न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.5 या इससे कम होने पर शीत लहर होती है।)
 

इस मौसम का तीसरा सबसे सर्द दिन रहा सोमवार

December was the coldest for the first time in five years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों से दिल्ली पहुंच रही सर्द हवाओं के कारण सोमवार इस मौसम का तीसरा सबसे सर्द दिन रहा। 24 घंटे में दिन का पारा .3 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 14.3 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, रात के तापमान में .9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को दिन और रात का तापमान कमोवेश स्थिर रहेगा।

मौसम विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार का अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि रविवार को 14.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को यह 7.4 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह घना कोहरा छाएगा। वहीं, अधिकतम व न्यूनतम तापमान 15 व 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed