फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   death wire take two life

'मौत की तार' ने एक पल में छिन ली दो जिंदगी

Wed, 03 May 2017 12:16 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 03 May 2017 12:16 AM IST
सार

भूसा भरी ट्राली का एंगल एचटी लाइन से छूने पर हुआ हादसा   

विज्ञापन
death wire take two life
डेमो

विस्तार

हमीरपुर राठ के राठ कस्बे में बड़ी घटना सामने आई है। यहां मौत की तार ने एक ही झटके दो की जिंदगी छीन ली। मंडी समिति के पीछे रात करीब आठ बजे नहर किनारे से गुजर रही भूसा भरी ट्रैक्टर-ट्राली पर लगा लोहे का एंगल हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इस हादसे में एक महिला मजदूर और भूसा मालिक के मौत हो गई। ट्राली पर सवार दो महिला मजदूरों और चालक को सीएचसी भेजा है। 
विज्ञापन


मंडी समिति के पीछे मंगलवार को सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी चंद्रभान साहू (52) भूसा लाने के लिए पड़ोसी रामफल लोधी का ट्रैक्टर ट्राली लेकर गया था। इसमें उसने तीन महिला मजदूरों सिकंदरपुरा निवासी छोटी (62), रूपनगर निवासी गिरजा (62) पत्नी शिवराम व गीता (35) पत्नी पप्पू को भूसा भरने के लिए साथ ले गया। ट्रैक्टर रामफल का पुत्र बृजेश (25) चला रहा था।
विज्ञापन


ट्रैक्टर ट्राली पर भूसा लादकर चालक चला तो ट्राली के ऊपर महिलाएं बैठ गईं। तभी रास्ते में नहर के निकट गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट ट्राली में लगा लोहे का एंगल छू गया। इससे ट्रैक्टर में करंट का झटका लगा। तो एक महिला नीचे उतर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच अर्थिंग मिलने से ट्रैक्टर के टायरों से धुआं निकलने लगा। वहीं, ट्राली में सवार छोटी धू-धूकर जलने लगी। इस घटना को लेकर चालक ने भूसा लदवाने गए चंद्रभान को आवाज लगाई। दौड़ कर आए चंद्रभान ने जैसे ही छोटी को बचाने क ा प्रयास किया तभी वह भी करंट की चपेट में आ गया और उसकी भी मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed