फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dead body of a nurse found in room in lucknow

लखनऊः किराये के कमरे में मिला नर्स का शव, रिश्तेदार युवक पर हत्या का आरोप

Fri, 29 May 2020 04:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 29 May 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
dead body of a nurse found in room in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के प्रियदर्शनी कॉलोनी सेक्टर-बी में किराए के मकान में रहने वाली स्टाफ नर्स नीलम (32) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, नीलम ने खुदकुशी की है, जबकि परिवार का कहना है कि वह आगरा में नौकरी करती थी। लखनऊ में लाकर उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव विपिन कुमार सिंह के मुताबिक, मैनपुरी के किसनी थाना क्षेत्र के नगला सती निवासी नीलम आगरा के साकेत अस्पताल में स्टाफ नर्स थी। बुधवार रात 11 बजे उसके भाई बबलू उर्फ अमित कुमार ने सूचना दी कि नीलम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है।
विज्ञापन


बबलू के मुताबिक, मौत की सूचना उसकी दूसरी बहन मैनपुरी में रहने वाली संध्या ने दी। संध्या ने बबलू को बताया कि सैफई नगला वर्मा जीत निवासी दुष्यंत सिंह यादव ने उसे मौत की खबर दी थी। नीलम सेक्टर बी प्रियदर्शनी कॉलोनी निवासी प्रवीण श्रीवास्तव के मकान में किराए पर रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गले पर मिले कसाव के निशान

पुलिस के मुताबिक, कमरे से दुर्गंध आने के बाद सूचना दी गई। शव करीब दो दिन पुराना है। एक रस्सी किचन में लटकी थी। गले पर कसाव के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने फोरेंसिक जांच कराई। सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

लखनऊ पहुंचे मृतका के चाचा नयन सिंह यादव ने बताया कि 26 मई को नीलम ड्यूटी के लिए आगरा जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन न जाने कैसे वह लखनऊ आ गई। उन्होंने हत्या का शक दुष्यंत पर ही जाहिर किया है। दुष्यंत लखनऊ स्थित सचिवालय में पशुपालन सचिव का कार चालक बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, नीलम की शादी कई वर्ष पहले मैनपुरी में हुई थी, जिससे तलाक का मुकदमा चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed