{"_id":"580cfa674f1c1bd975bc1db1","slug":"curfew-in-srinagar-won-the-award-for-designing-rajiv-pratap-rudi-miss-earth-priyanka-khurana-goyal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिद और हौसले का आगे हार गया श्रीनगर का कर्फ्यू, डिजाइन तैयार कर जीता अवार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिद और हौसले का आगे हार गया श्रीनगर का कर्फ्यू, डिजाइन तैयार कर जीता अवार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 24 Oct 2016 02:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में जारी हिंसा व लंबे समय से जारी कर्फ्यू के बीच श्रीनगर की सबा शबनम (अवार्ड पाने वाली पहली कश्मीरी डिजाइनर) ने लंदन फैशन वीक फैशन स्काउट का अवार्ड जीत लिया है। सबा के साथ इंटर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन के आठ छात्रों ने लंदन फैशन वीक स्प्रिंग/समर17 के फैशन स्काउट में अपने डिजाइन व सोच से अवार्ड अपने नाम किया है। दिल्ली में रविवार को विजेता आठों छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
देशभर से लंदन फैशन वीक स्प्रिंग/समर 17 के फैशन स्काउट में भाग लेने के लिए करीब 40 हजार छात्रों ने आवेदन किया था, जिसमें से आठ का चयन किया गया। इंटर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन हैदराबाद के इन छात्रों ने अपनी सोच व हुनर से विदेशी रैंप पर अपनी कला का लोहा मनवाते हुए अवार्ड अपने नाम किया। केंद्रीय
विज्ञापन
कौशल विकास मंत्री राजीव प्रताप रूडी और मिसेज अर्थ 2016 प्रियंका खुराना गोयल ने रविवार को दिल्ली में आठों विजेता को सम्मानित किया। सबा के मुताबिक, अगस्त के दूसरे हफ्ते में मुझे चयन सूची में नाम होने की सूचना मिली थी। मुझे अपने डिजाइन में कश्मीर की खूबसूरती और कला को दर्शाना था।
विज्ञापन
हालांकि कर्फ्यू के बीच इंटरनेट व मोबाइल सेवा बंद होने के चलते मैं किसी एक्सपर्ट से बात नहीं कर सकती थी। मैंने रात को घर से निकलकर कारीगरों के पास जाकर अपने डिजाइन तैयार किए। सबा के अलावा चंडीगढ़ के जतिन कंवर, मुंबई के फैज जरीवाला, इंदौर के रोनी गुप्ता, जिम्मी देवड़ा, उर्वी वीरा, कोमल लालवनी व प्रद्यन्या कांबले शामिल हैं।