फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crooks indecency from captive guard in Baghpat jail at Uttar Pradesh

यूपी: जेल में बंद कुख्यात ने प्रधान बंदी रक्षक और बंदी रक्षकों से की अभद्रता

Wed, 15 May 2019 01:54 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 15 May 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Crooks indecency from captive guard in Baghpat jail at Uttar Pradesh
बागपत जिला जेल फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बागपत जिला जेल में कई मामलों में प्रमोद गांगनौली गैंग का एक कुख्यात बंद है। मंगलवार को प्रमोद गैंग के सदस्य ने जिला जेल के बंदी रक्षकों और प्रधान बंदी रक्षक के साथ अभद्रता की। इससे जेल के बंदी रक्षकों में आक्रोश है। 

विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम अब्दुलपुर स्थित जिला जेल में कई आपराधिक मामलों में प्रमोद गांगनौली गैंग का रवि बिजरौल बंद है। सूत्रों ने बताया कि पूर्व में भी रवि कई बार जेल में बंद बंदियों के साथ मारपीट कर चुका है। साथ ही बीच बचाव करने के चलते बंदी रक्षकों व प्रधान बंदी रक्षकों के साथ अभद्रता भी कर चुका है। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को शाम के समय जेल में बंद अन्य बंदियों के साथ उसका झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन


आरोप है कि झगडे़ में बीच बचाव करने पहुंचे बंदी रक्षकों और प्रधान बंदी रक्षक के साथ कुख्यात ने गाली-गलौच व अभद्रता करनी शुरू कर दी। जब बंदी रक्षकों ने उसका विरोध किया तो उसने बंदी रक्षकों पर हमला करने का भी प्रयास किया। इससे जिला जेल में तैनात बंदी रक्षकों में रोष है। बंदी रक्षकों व प्रधान बंदी रक्षक ने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत करने की बात कही। साथ ही अधिकारियों से उक्त बंदी का स्थानांतरण दूसरी जेल में कराने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह मामले की जांच कराई जाएगी। जेल में अनुशासनहीनता करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed