फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   council for the indian school certificate examination news

12 वीं की परीक्षा में फेल हुए स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

Tue, 10 May 2016 02:27 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 May 2016 02:27 PM IST
विज्ञापन
council for the indian school certificate examination news
डेमो
सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) की आईएससी (इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट) यानी 12वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए फेल हुए स्टूडेंट्स को 31 अगस्त तक दाखिला लेना होगा।
विज्ञापन


इन स्टूडेंट्स को संबंधित स्कूल में जाकर नियमित कक्षाएं करनी होंगी। नियमित कक्षाएं न करने वाले स्टूडेंट्स को पंजीकरण के लिए 15 सितंबर तक का मौका दिया गया है। 
विज्ञापन


ऐसे स्टूडेंट्स को कक्षाएं नहीं करनी होंगी। प्रिंसिपल के माध्यम से स्टूडेंट्स को अपनी इंट्री भेजनी होगी, जिससे कि उन्हें 2017 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसिल द्वारा छह मई को रिजल्ट घोषित करने के साथ ही अगले साल की परीक्षा में शामिल होने के लिए कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। सीआईएससीई की स्कीम के अनुसार कक्षा 12 की परीक्षा में फेल होने वाले स्टूडेंट्स के पास दो विकल्प होते हैं।

 

मूल्यांकन पर शक होने पर दोबारा जंचवा सकते हैं कापियां

council for the indian school certificate examination news
डेमो

पहले विकल्प के अनुसार उसे रेग्युलर क्लास करने के बाद परीक्षा देनी होती है। दूसरे विकल्प के अनुसार स्टूडेंट को किसी स्कूल के माध्यम से अपना पंजीकरण कराना होता है। पंजीकरण के बाद उसे क्लास करने की जरूरत नहीं होती है। 

घर पर पढ़ाई करने के बाद उसे सीधे बोर्ड परीक्षा देनी होती है। प्रवेश पत्र और रोल नंबर स्टूडेंट्स को संबंधित स्कूल से ही मिलेंगे। काउंसिल द्वारा जारी निर्देश के अनुसार कक्षा करने वाले स्टूडेंट्स को 31 अगस्त और न करने वाले स्टूडेंट्स को 15 सितंबर तक स्कूल में अपना पंजीकरण कराना होगा।

जिन स्टूडेंट्स को सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) के रिजल्ट के बाद मूल्यांकन पर शक है वे अपनी उत्तर पुस्तिकाएं दोबारा जंचवा सकते हैं।

काउंसिल ने इसके लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है। आईसीएसई (10वीं) के स्टूडेंट्स छह जून और आईएससी (12वीं) के स्टूडेंट 26 मई तक अपनी कॉपी दोबारा जंचवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। काउंसिल का रिजल्ट छह मई को जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed