{"_id":"5ee47d928ebc3e4340522783","slug":"coronavirus-live-updates-in-rajasthan-covid-19-new-cases-in-jaipur-ajmer-jodhpur-bhilwara-jaisalmer-tonk","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: राजस्थान में संक्रमण से तीन और लोगों की मौत, 118 नए मामले आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: राजस्थान में संक्रमण से तीन और लोगों की मौत, 118 नए मामले आए सामने
Sat, 13 Jun 2020 12:48 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus
- फोटो : PTI
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण शनिवार को तीन और लोगों की मौत हो जाने से संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 275 हो गई और संक्रमण के 118 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 12,186 हो गई। वहीं, वायरस से संक्रमित कुल 12,186 मरीजों में से 2,785 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि जयपुर में दो तथा भरतपुर में एक और संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। इससे राज्य में संक्रमण के कारण मरने वालों की कुल संख्या 275 हो गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 125 हो गई है जबकि जोधपुर में 27, कोटा में 18, अजमेर में 12 और भरतपुर में 12 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 16 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शनिवार को केवल जयपुर में कोरोना वायरस से 19 लोग संक्रमित पाए गए। राजधानी में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 2,497 पर पहुंच गई है।
राज्य में शनिवार सुबह साढ़े दस बजे तक संक्रमण के 118 नए मामले सामने आए। इनमें भरतपुर में 39, पाली में 34, जयपुर में 19, अजमेर में पांच, नागौर में चार तथा चुरू, डूंगरपुर एवं कोटा में तीन-तीन नए मामले शामिल हैं।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।