फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cop son beats and misbehaved with girl in lucknow

थानेदार के बेटे ने की युवती को कार में खींचने की कोशिश, फिर.....

Tue, 14 Jun 2016 01:25 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 14 Jun 2016 01:25 PM IST
विज्ञापन
cop son beats and misbehaved with girl in lucknow
डेमो

राजधानी के एक थानेदार के बेटे प्रशांत ने सोमवार शाम गोमतीनगर में जमकर उत्पात मचाया। शाम साढ़े चार बजे चार दोस्तों के साथ प्रशांत अपनी एसयूवी कार से विपुलखंड स्थित आईएमआरटी इंस्टीट्यूट आया और यहां से एक्टिंग का कोर्स कर रही हुसैनगंज निवासी युवती को मेन गेट पर रोक लिया और हाथ पकड़कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। 

विज्ञापन


विरोध करने पर युवती की पिटाई करते हुए उसके बाल पकड़ लिए। घसीटते हुए कार में खींचकर ले जाने लगा। शोरगुल सुनकर युवती के साथ एक्टिंग सीख रहा बसपा के पूर्व मंत्री रामचंदर प्रधान का बेटा प्रत्यूष मदद के लिए आया।
विज्ञापन


हालांकि, प्रशांत व उसके साथियों ने उसे भी लात-घूसों और थप्पड़ों से पीटा। करीब बीस मिनट तक बीच सड़क पर मारपीट, खींचतान और चीख-पुकार मची रही।

बदमाशों ने प्रत्यूष को भी कार से उठा ले जाने की कोशिश की। इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राएं एकत्र हो गए और विरोध शुरू कर दिया। युवती और प्रत्यूष किसी तरह भागकर इंस्टीट्यूट के भीतर पहुंचे और गेट बंद करके अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीमेन पॉवर लाइन पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

cop son beats and misbehaved with girl in lucknow
वीमेन पॉवर लाइन - फोटो : demo pic

युवती ने मॉडर्न कंट्रोलरूम को कॉल की जबकि प्रत्यूष ने अपने पिता को फोन कर बुलवा लिया। उधर, लोगों को एकत्र होता देखकर थानेदार का बेटा और उसके साथी भाग निकले। 

सूचना पर गोमतीनगर एसओ धीरेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे। युवती और प्रत्यूष ने प्रशांत व उसके साथी शिवेंद्र, विक्कू और एक अन्य के खिलाफ अश्लील हरकतें, मारपीट, बलवा की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

युवती का कहना है कि प्रशांत की उससे बीते दो साल से जान-पहचान है। वह अक्सर इंस्टीट्यूट में अपने दोस्तों से मिलने आता था। पांच दिन पहले नौ जून को उसने छेड़छाड़ की लेकिन युवती ने नजरअंदाज कर दिया। 

इसके बाद वह लगातार छेड़छाड़ करने लगा। सोमवार को उसने हाथ पकड़ा तो युवती ने विरोध किया। इससे गुस्साए प्रशांत ने पिटाई करते हुए युवती को उठाकर ले जाने की कोशिश की।

युवती ने बताया कि उसने नौ जून को वीमेन पॉवर लाइन 1090 पर कॉल की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसे सिर्फ रिफरेंस नंबर एम-43502 दे दिया गया। इसके बाद भी उसने लगातार वीमेन पॉवर लाइन को फोन कर अपनी समस्या बताई। वहां से एक बार भी मदद नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed