{"_id":"5de0be2a8ebc3e54bf3a5a38","slug":"congress-mla-dangi-on-pragya-thakur-comment-says-if-she-ever-sets-her-foot-here-we-will-burn-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: कांग्रेस विधायक ने प्रज्ञा ठाकुर को दी धमकी, कहा- यहां आएंगी तो जिंदा जला देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: कांग्रेस विधायक ने प्रज्ञा ठाकुर को दी धमकी, कहा- यहां आएंगी तो जिंदा जला देंगे
Fri, 29 Nov 2019 12:20 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी
- फोटो : ANI
भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं। बुधवार को उन्होंने सदन के पटल पर महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कह दिया। जिसपर कि विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। विपक्षी दलों की मांग है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
इसी बीच कांग्रेस के एक विधायक ने प्रज्ञा ठाकुर को जिंदा जलाने की धमकी दे दी है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि हमने अभी उनका पुतला जलाया है। यदि वह कभी भी यहां अपना पैर रखेंगी तो हम उन्हें जिंदा जला देंगे।
विज्ञापन
#WATCH MP: Congress MLA from Rajgarh's Biaora, Govardhan Dangi reacts on BJP MP Pragya S Thakur referring to Nathuram Godse as 'deshbhakt' in Lok Sabha, says "...We condemn this. We will not just burn her effigy, if she ever sets her foot here, we will burn her too." (28.11) pic.twitter.com/7pCVbDaquB
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 29, 2019
कांग्रेस विधायक प्रज्ञा ठाकुर के लोकसभा में दिए बयान को लेकर विधानसभा ब्यावरा में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद का पुतला भी जलाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के बाद विधायक दांगी ने पत्रकारों से भी बातचीत की।
बातचीत में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी हमारे राष्ट्रपिता है। उनके हत्यारे को देशभक्त कहने वाली साध्वी प्रज्ञा का पुतला क्या यदि वह खुद यहां आईं तो उन्हें भी इसके साथ-साथ जला देंगे। प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर इतना हंगामा हुआ कि लोकसभाध्यक्ष ओम बिड़ला ने उसे सदन की कार्रवाई से हटा दिया। हालांकि इसके बावजूद भी संसद के दोनों सदनों में विपक्ष ने गुरुवार को काफी हंगामा किया।
