फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cm asked for details of the damage in violence

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर हिंसा में जानमाल के नुकसान का ब्योरा मांगा

Sun, 04 Dec 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 04 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
cm asked for details of the damage in violence
सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर हिंसा के दौरान पिछले पांच महीने में जानमाल के हुए नुकसान की सूची तैयार करने की हिदायत दी है, ताकि पीड़ितों के पुनर्वास की संभावनाएं तलाशी जा सकें। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर हाल में स्टैंडर्ड आपरेटिंग प्रोसीड्यूर (एसओपी) का पालन करने को भी कहा। वह कुलगाम में अधिकारियों की बैठक में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रही थीं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में देरी को कम से कम किया जाए। साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट 15 दिन में दी जाए। हिंसा की वजह से विकास कार्य पिछड़ गए हैं। इस वजह से अब इसमें और अधिक देर करने की गुंजाइश नहीं है। दिन-रात काम कर विकास कार्यों को पूरा किया जाए। विकास कार्यों को पूरा करने के लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी।
विज्ञापन


इसके लिए पर्याप्त धन उपलब्ध है। उन्होंने ठंड के मौसम को देखते हुए राशन की उपलब्धता का ब्योरा मांगा। साथ ही पीने के पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जानकारी ली। पीडीपी को अघोषित कटौती को कम से कम करने की हिदायत दी। जिला प्रशासन की ओर से तैयार विंटर एक्शन प्लान के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिग्री कालेज और नर्सिंग स्कूल का किया शुभारंभ

cm asked for details of the damage in violence
कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
बैठक में उन्हें बताया गया कि जिले के दो गांव को कांगड़ी गांव के रूप में चिह्नित किया गया है, ताकि इस घरेलू कारोबार को बढ़ावा दिया जा सके। जेके बैंक की ओर से एक गांव को गोद लिया गया है। इसके तहत ग्रामीण गतिविधियों के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने वेशू नाले पर बाढ़ नियंत्रण के लिए किए गए उपायों का भी ब्योरा लिया।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत, शिक्षा मंत्री नईम अख्तर, सांसद नजीर अहमद लावे, विधायक अब्दुल मजीद पाडर, जेके बैंक चेयरमैन परवेज अहमद, कमिश्नर सेक्रेटरी उच्च शिक्षा डा. असगर समून, डिवकाम बशीर अहमद खान, आईजी एसजेएम गिलानी, डीआईजी नीतीश कुमार, डीसी शौकत एजाज, एसपी श्रीधर पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रविवार को कैलम में डिग्री कालेज का उद्घाटन किया। उन्होंने घोषणा की कि इसमें फंक्शनल अंग्रेजी के साथ ही मेडिकल और नान मेडिकल स्ट्रीम दोनों की पढ़ाई होगी। उन्होंने कुलगाम जिला अस्पताल में 50 बेड के जच्चा-बच्चा ब्लाक की आधारशिला रखी। यह ब्लाक दो वर्ष में बनकर तैयार होगा।

कांदीपोरा में जनरल नर्सिंग एंड मिड वाइफरी स्कूल का शुभारंभ किया। इसके निर्माण पर पांच करोड़ रुपये खर्च हुआ है। पास में ही 68 लाख की लागत से बनने वाले आवासीय परिसर का नींव पत्थर रखा। रास्ते में कई प्रतिनिधिमंडलों ने उनसे मिलकर समस्याएं रखीं। उन्होंने इन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed