फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Cleaning branch collected horticulture waste from sectors

Panchkula News: सफाई शाखा ने सेक्टरों से बागवानी कचरे का किया उठान

Wed, 04 Oct 2023 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Cleaning branch collected horticulture waste from sectors
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने को लेकर नगर निगम लगातार काम कर रहा है। इसी कड़ी में निगम की सफाई शाखा की टीम ने मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला की अगुवाई में पिकअप की मदद से पंचकूला के सेक्टर-7, 8, 9, 5 से बागवानी कचरे का उठान किया। मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाश सिंगला ने बताया कि उप निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी के निर्देश को अमल में लाकर मंगलवार को पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों से बागवानी कचरे का उठान किया गया है।

इसके अलावा मौके पर जहां भी किसी ने शिकायत दी तो वहां से भी निगम की सफाई शाखा की टीम ने बागवानी कचरे का उठान किया है। वहीं उप निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी ने कहा कि पंचकूला में जहां भी बागवानी कचरा पड़ा है, वहां से हॉर्टिकल्चर वेस्ट का उठान करवाया जा रहा है और यह अभियान आगे निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शहरवासियों द्वारा निगम के 9696120120 नंबर पर शिकायत देने पर भी बागवानी कचरे उठाया जा रहा है। उप निगम आयुक्त ने कहा कि जहां भी बागवानी कचरा पड़ा है, तुरंत इसकी शिकायत निगम के टोल फ्री नंबर 9696120120 पर दें। उन्होंने कहा कि इस नंबर पर शिकायत मिलने पर निवारण 24 घंटे के अंदर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed