फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cabinet ministers should speak openly like judges: Yashwant Sinha

कैबिनेट मंत्रियों को भी जजों की तरह खुलकर बोलना चाहिए: यशवंत सिन्हा

Sun, 14 Jan 2018 09:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Updated Sun, 14 Jan 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Cabinet ministers should speak openly like judges: Yashwant Sinha
यशवंत सिन्हा
सुप्रीम कोर्ट के चार जजों के बहाने असंतुष्ट चल रहे वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने शनिवार को केंद्रीय नेतृत्व और सरकार पर हमला बोला। उन्होंने पार्टी सहयोगियों और कैबिनेट मंत्रियों से कहा कि उन्हें डर को भुलाकर जजों की तरह लोकतंत्र की भलाई के लिए सामने आकर खुलकर बोलना चाहिए। नोएडा सेक्टर 15ए स्थित अपने आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कई कैबिनेट मंत्री डरकर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्हें भय है कि अगर वह अपना मुंह खोलेंगे तो उनका राजनीतिक करियर खतरे में पड़ जाएगा लेकिन इन मंत्रियों को प्रजातंत्र को बचाने के लिए आगे आकर कदम उठाने चाहिए। कौन मंत्री किससे डरा हुआ है, के जवाब को उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि हर बात पर मुंह खोलना अच्छी बात नहीं। कौन-कौन मंत्री डरा हुआ है और कौन उन्हें डराकर रखे हुए है, यह जनता सब जानती है।
विज्ञापन

 
पढ़ें- सुप्रीम संग्राम सुलझाने आगे आया बार काउंसिल, सात सदस्यों की टीम बनाई
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चार वरिष्ठ जजों ने जिस तरह से मीडिया के जरिए अपनी बात रखी है, उससे साफ है कि कुछ गड़बड़ है। जज अगर कहते हैं कि देश में लोकतंत्र खतरे में है तो हमें इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए। जजों ने जिन मुद्दों को उठाया है, उन पर सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों को मिलकर आम सहमति बनानी चाहिए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया पर देश की जनता का विश्वास बना रहे। 

उन्होंने संसद के शीत सत्र और बजट सत्र के छोटा रखने पर भी चिंता जताई। भाजपा नेता ने कहा कि यदि संसद के कामकाज से समझौता किया जा रहा है, सुप्रीम कोर्ट का प्रशासन ठीक से काम नहीं कर रहा है तो लोकतंत्र वाकई में खतरे में है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed